Samsung Galaxy AI In Gujarati Language: सैमसंग ने अपने मोबाइल AI एक्सपिरियंस को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने घोषणा की है कि अब Galaxy AI दो नई भाषाओं गुजराती और फिलिपिनो को भी सपोर्ट करेगा. यह अपडेट 29 अक्टूबर से शुरू हो गया है और इसके साथ ही अब Galaxy AI कुल 22 भाषाओं में उपलब्ध हो गया है.
स्मार्ट और आसान बातचीत का एक्सपीरियंस
Galaxy AI को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाए. चाहे बात काम की हो या पर्सनल बातचीत की, इसके एआई टूल्स कम्युनिकेशन को सहज और तेज बनाते हैं. उदाहरण के लिए, Live Translate अब दो-तरफा रीयल-टाइम वॉयस और टेक्स्ट ट्रांसलेशन प्रदान करता है, जिससे विदेशी भाषाओं में बातचीत करना पहले से कहीं आसान हो गया है. वहीं Interpreter फीचर ट्रैवलिंग या आमने-सामने बातचीत के दौरान तुरंत ट्रांसलेशन दिखाता है, जिससे बातचीत का प्रवाह बना रहता है.
हर जरूरत के लिए AI टूल्स
Galaxy AI सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं है. इसका Chat Assist फीचर मैसेज को मौके के हिसाब से प्रोफेशनल, फ्रेंडली या कैजुअल टोन में एडिट करने में मदद करता है. वहीं Note Assist और Transcript Assist जैसी सुविधाएं आपकी रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाती हैं नोट्स तैयार करने, लेक्चर या मीटिंग रिकॉर्डिंग को ट्रांसक्राइब करने और जरूरी जानकारी को जल्दी समझने में मदद करती हैं. Browsing Assist फीचर भी वेबपेज और न्यूज आर्टिकल को शॉर्ट समरी में बदल देता है, ताकि यूजर को सिर्फ जरूरी बातें ही पढ़नी पड़ें.
सैमसंग R&D इंडिया के सीनियर डायरेक्टर गिरीधर जक्की के मुताबिक, गुजराती भाषा को Galaxy AI में जोड़ना भारत में एआई के लोकतंत्रीकरण की दिशा में एक अहम कदम है. अब गुजराती यूजर Call Assist और Interpreter जैसे फीचर्स का अपनी भाषा में लाभ उठा सकेंगे.
AI के साथ बढ़ती डिजिटल आदतें
आज दुनिया भर में लाखों लोग Galaxy AI को अपने रोजमर्रा के इस्तेमाल में शामिल कर चुके हैं. सैमसंग के आंकड़ों के मुताबिक, Galaxy S25 सीरीज के 70% से ज्यादा यूजर्स रोजाना Galaxy AI या Google Gemini फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. लगभग आधे (47%) उपभोक्ताओं का कहना है कि एआई उनके दिनभर के कामों में अब एक जरूरी साथी बन चुका है.
ये भी पढे़ं- अगर Google Play Store पर नहीं किया ये काम, तो नहीं डाउनलोड होंगी Apps!
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
9 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
12 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
13 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
14 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
16 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines