सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में गैलेक्सी A36 और गैलेक्सी A56 के साथ अपने लेटेस्ट गैलेक्सी A26 स्मार्टफोन की घोषणा की थी। अब कंपनी ने A26 स्मार्टफोन की कीमत को कंफर्म कर दिया है। नए गैलेक्सी A सीरीज फोन के साथ सैमसंग अपने उन यूजर्स के लिए AI फीचर ला रहा है जो 25 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में डिवाइस खरीदते हैं। यह IP67 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग, बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। चलिए नए सैमसंग गैलेक्सी A26 स्मार्टफोन के स्पेक्स, कीमत और सेल ऑफर के बारे में जानें…
Samsung Galaxy A26 की कीमत और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी A26 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। भारत में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड पर आप 2,000 रुपये की छूट ले सकेंगे, जिससे बेस मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रह जाएगी। नया सैमसंग फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम मिंट, ऑसम व्हाइट और ऑसम पीच कलर में आता है।
Samsung Galaxy A26 के फीचर्स
गैलेक्सी A26 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ कोटिंग ऑफर करता है। Exynos 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, इसमें चार क्वाड A78 कोर 2.4GHz पर क्लॉक किए गए और चार क्वाड A55 CPU कोर 2.0GHz हैं। यूजर्स को 128GB या 256GB के स्टोरेज ऑप्शन के साथ 8GB RAM मिलती है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग के वन यूआई 7 के साथ एंड्रॉइड 15 पर चलने वाले इस फोन को छह साल तक छह ओएस अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
ये भी पढ़ें : OnePlus के दमदार फोन की 10 हजार रुपये गिरी कीमत, गलती से भी मिस न करें Deal
Samsung Galaxy A26 के कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए गैलेक्सी ए26 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। आगे की तरफ डिवाइस में f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का सेल्फी कैमरा है, जो हाई क्वालिटी वाली वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए बेस्ट है।
5000mAh की बड़ी बैटरी
इस डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। यह IP67 सर्टिफिकेशन भी देता है, जो इसे डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंट बनाता है, जो गैलेक्सी A सीरीज के लिए पहली बार है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 hr agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
21 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines