Samsung Galaxy A16 5G Launch Price and Features: सैमसंग ने उन ग्राहकों के लिए एक नया A-सीरीज स्मार्टफोन पेश किया है जो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं। दिवाली से पहले अगर आप भी एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये फोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जो डिजाइन में काफी ‘Beautiful’ और प्रीमियम लगता है जबकि परफॉर्मेंस में भी काफी जबरदस्त है। चलिए इस नए गैलेक्सी A16 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें…
Samsung Galaxy A16 5G की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी A16 5G की कीमत 8GB/128GB वैरिएंट के लिए 18,999 रुपये से शुरू होती है जबकि 8GB/256GB वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। ग्राहक डिवाइस को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A16 5G के स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी A16 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो एक 90 Hz रिफ्रेश रेट पैनल है। स्मार्टफोन आर्म माली-जी 57 एमसी 2 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज देखने को मिलती है जिसे SD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में Android 14-बेस्ड OneUI 6.1 देखने को मिलता है। स्मार्टफोन IP54 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
ये भी पढ़ें : Apple ने फिर मचाया तहलका… AI वाला iPad Mini किया लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
Samsung Galaxy A16 5G के कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP F2.2 अल्ट्रा-वाइड और 2MP F2.2 मैक्रो कैमरा मिलता है। यह बिल्ट-इन कैमरा फ्लैश और 13 MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB टाइप-C पोर्ट और NFC का सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines