Samsung Galaxy A06 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का सस्ता और दमदार 5G स्मार्टफोन है, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। भारत की सबसे बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Samsung का नया 5G डिवाइस सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो यूजर्स को बेहतरीन कनेक्टिविटी, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी लाइफ के साथ अच्छा एक्सपीरियंस देता है।
Galaxy A06 5G की कीमत
Galaxy A06 5G को आज यानी 19 फरवरी से सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रे और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शंस में मिलेगा। इसके साथ ही इस डिवाइस में Samsung Care+ पैकेज के साथ सिर्फ 129 रुपये में एक साल की स्क्रीन प्रोटेक्शन की भी सुविधा दी जाएगी।
| वेरिएंट | कीमत (INR) |
|---|---|
| 4GB + 64GB | ₹10,499 |
| 4GB + 128GB | ₹11,499 |
| 6GB + 128GB | ₹12,999 |
Galaxy A06 5G के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग का यह 12 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन नेटवर्क कवरेज मिलेगा। इसमें Carrier Aggregation फीचर भी दिया गया है, जो नेटवर्क स्पीड और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डिमेंसिटी D6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और स्ट्रीमिंग के समय बेस्ट परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा डिवाइस में RAM Plus फीचर के साथ 12GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा और डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। वहीं इसमें पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
नया ‘Voice Focus’ फीचर
Samsung ने पहली बार इस स्मार्टफोन में ‘Voice Focus’ फीचर जोड़ा है, जो शोरगुल वाले माहौल में कॉल क्लैरिटी को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही फोन में Samsung Knox Vault Security दी गई है, जिससे यूजर्स अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें – क्या OnePlus और OPPO के फ्यूचर फोन में मिलेगी 8000mAh की बैटरी? जानिए कंपनी की प्लानिंग
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
22 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines