Samsung Galaxy A Series New Phone: सैमसंग की प्रीमियम मिड-रेंज गैलेक्सी ए सीरीज आज भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी भारतीय बाजार में दो नए फोन लॉन्च करने जा रही है। ये फोन 50,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च होने की संभावना है। वहीं दोनों ही स्मार्टफोन जर्मनी में ओटो रिटेल वेबसाइट के जरिए से पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, जिससे भारतीय वेरिएंट में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। आइये सबसे पहले इन दोनों फोन्स की कीमत जानते हैं।
Galaxy A55 और Galaxy A35 की संभावित कीमत
हाल ही में सामने आई Fonearena की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओटो रिटेल लिस्टिंग से पता चलता है कि गैलेक्सी A55 5G की कीमत 8GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए €479 यानी लगभग 43,200 रुपये और 8GB रैम/256GB स्टोरेज के लिए €529 यानी लगभग 47,700 रुपये होने वाला है। दूसरी तरफ गैलेक्सी A35 5G के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €379 यानी लगभग 34,180 रुपये और 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €449 यानी 40,500 रुपये हो सकती है।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
इन कलर वेरिएंट में होगा लॉन्च
A35 5G और A55 5G दोनों आइस ब्लू, लेमन, लिलैक और नेवी ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इस बीच, जर्मन रिटेल साइट ने गैलेक्सी ए सीरीज डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए हैं, जो भारतीय वेरिएंट के लिए समान होने वाले हैं।
Galaxy A55 और Galaxy A35 के संभावित स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी A35 5G और गैलेक्सी A55 5G में समान 6.6-इंच फुल HD+ सुपर AMOLED पैनल होने की उम्मीद है जिसका Resolution 2340 x 1080 पिक्सल होगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। डिवाइस Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड वन यूआई 6 पर चलेगा और हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी F15 5G की तरह, इसमें भी सैमसंग 4 साल के ओएस अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच ऑफर करेगा।
Exynos का मिलेगा प्रोसेसर
गैलेक्सी A55 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर AMD Xclipse 530 GPU मिलने वाला है। वहीं गैलेक्सी A35 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर मिलने की संभावना है और इसे माली-G68 GPU मिल सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 mins agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
20 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines