Samsung Galaxy A Series के दो फोन आज होंगे भारत में लॉन्च, पहले ही कीमत समेत फीचर्स Leak

Samsung Galaxy A Series New Phone: 50 हजार के बजट में आज सैमसंग दो तगड़े फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन्हें Galaxy A55 और Galaxy A35 के नाम से पेश करने की तैयारी कर रही है। दोनों फोन की कीमत पहले ही लीक हो गई है।

samsung Galaxy A55 and Galaxy A35
विज्ञापन

Samsung Galaxy A Series New Phone: सैमसंग की प्रीमियम मिड-रेंज गैलेक्सी ए सीरीज आज भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी भारतीय बाजार में दो नए फोन लॉन्च करने जा रही है। ये फोन 50,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च होने की संभावना है। वहीं दोनों ही स्मार्टफोन जर्मनी में ओटो रिटेल वेबसाइट के जरिए से पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, जिससे भारतीय वेरिएंट में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। आइये सबसे पहले इन दोनों फोन्स की कीमत जानते हैं।

Galaxy A55 और Galaxy A35 की संभावित कीमत

हाल ही में सामने आई Fonearena की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओटो रिटेल लिस्टिंग से पता चलता है कि गैलेक्सी A55 5G की कीमत 8GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए €479 यानी लगभग 43,200 रुपये और 8GB रैम/256GB स्टोरेज के लिए €529 यानी लगभग 47,700 रुपये होने वाला है। दूसरी तरफ गैलेक्सी A35 5G के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €379 यानी लगभग 34,180  रुपये और 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €449 यानी 40,500 रुपये हो सकती है।

Advertisment

इन कलर वेरिएंट में होगा लॉन्च

A35 5G और A55 5G दोनों आइस ब्लू, लेमन, लिलैक और नेवी ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इस बीच, जर्मन रिटेल साइट ने गैलेक्सी ए सीरीज डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए हैं, जो भारतीय वेरिएंट के लिए समान होने वाले हैं।

विज्ञापन

Galaxy A55 और Galaxy A35 के संभावित स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी A35 5G और गैलेक्सी A55 5G में समान 6.6-इंच फुल HD+ सुपर AMOLED पैनल होने की उम्मीद है जिसका Resolution 2340 x 1080 पिक्सल होगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। डिवाइस Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड वन यूआई 6 पर चलेगा और हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी F15 5G की तरह, इसमें भी सैमसंग 4 साल के ओएस अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच ऑफर करेगा।

ये भी पढ़ें : OnePlus Nord 4 की जल्द होगी भारत में एंट्री! लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक

विज्ञापन

Exynos का मिलेगा प्रोसेसर  

गैलेक्सी A55 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर AMD Xclipse 530 GPU मिलने वाला है। वहीं गैलेक्सी A35 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर मिलने की संभावना है और इसे माली-G68 GPU मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ