Samsung Galaxy A Series Launch Date in India: भारतीय स्मार्टफोन के क्षेत्र में सैमसंग काफी प्रसिद्ध है। भारत में कई लोगों के बीच इसके फोन की काफी डिमांड है। कंपनी अपने स्मार्टफोन को कम कीमत से लेकर महंगी कीमत में भी पेश करता रहता है।
इस बार सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज (Samsung Galaxy A Series) में दो मॉडल शामिल होने जा रहे हैं। इस सीरीज में आने वाले फोन की कीमत 10 हजार रुपये के करीब हो सकती है। बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए04 (Samsung Galaxy A04) और गैलेक्सी ए04ई (Samsung Galaxy A04E) को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
और पढ़िए – Samsung Galaxy A Series की भारत में जल्द होने वाली है एंट्री, कीमत होगी सिर्फ 10 हजार रुपये!
Samsung Galaxy A04 and A04E Launch Date
सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए04 और गैलेक्सी ए04ई को इस सप्ताह 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों फोन रैम प्लस फीचर के साथ होंगे जो 8 जीबी तक रैम को सपोर्ट करेगा। रैम प्लस उपयोगकर्ताओं को उनके उपयोग के अनुसार उनके फोन में वर्चुअल रैम स्टोरेज जोड़ने की अनुमति देता है ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि ऐप्स अच्छी तरह से चलें और मल्टीटास्किंग सुचारू हो।
Samsung Galaxy A04 and A04E Specs
गैलेक्सी ए04 और गैलेक्सी ए04ई को पूरे दिन के उपयोग के लिए 5000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गैलेक्सी ए सीरीज़ भारत में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज़ में से एक है क्योंकि यह युवा उपभोक्ताओं के लिए किफायती मूल्य पर उपयोगी और इनोवेटिव फीचर पेश करती है।
और पढ़िए – WhatsApp पर “View Once” मैसेज फीचर शुरू, जानिए कैसे करेगा काम
Samsung Galaxy A04S Specifications
अक्टूबर में, सैमसंग ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए 90Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh बैटरी के साथ गैलेक्सी A04s का अनावरण किया। गैलेक्सी A04s में सुपर स्मूथ 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच HD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले दिया गया है, और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज की पेशकश की गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक विस्तार का समर्थन करता है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 hr agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
19 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
21 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
23 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines