अगर आप Samsung के स्मार्टफोन यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर Galaxy A सीरीज मेंएक नया फीचर शामिल करने जा रही है, जिससे स्मार्टफोन को यूज़ करना और भी इजी ही जाएगा। सैमसंग ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए Galaxy AI असिस्टेंट को A सीरीज में शामिल कर दिया है। यूजर केवल साइड बटन को दबाकर और होल्ड करके AI फीचर्स का मजा ले पाएंगे। सैमसंग ने लेटेस्ट Galaxy A सीरीज में इंटेलिजेंस फीचर पेश किया है जिसमें Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G शामिल हैं
इतना ही नहीं यूजर्स सिर्फ एक बटन दबाकर Gemini को तुरंत एक्सेस कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि आने वाला यह अपडेट Galaxy A यूजर्स के लिए रोजमर्रा के कामों को और आसान बना देगा। यूजर्स आसानी से अपना शेड्यूल देख सकते हैं, आस-पास के रेस्तरां ढूंढ सकते हैं या वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके गिफ्ट ऑप्शन देख सकते हैं। आपको बता दे कि पहले यह सुविधा केवल फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज में देखने को मिलती थी, लेकिन अब इसे मिड-रेंज यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जा रहा है।
इस मौके पर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और कस्टमर एक्सपीरियंस के प्रमुख जे किम ने कहा, Samsung और Google यूजर्स को AI एक्सपीरियंस देने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके साथ यूजर्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी ऑफर की जाएगी और ईजी एक्सपीरियंस भी मिलेगा। गैलेक्सी A सीरीज के यूजर एक क्लिक पर Gemini को तेजी से और ज्यादा बेहतर तीरके से एक्टिव कर पाएंगे।
AI असिस्टेंट की मदद से यूजर अब फोन में कई काम जैसे मैसेज भेजना, नोट बनाना, कॉल करना, रिमाइंडर सेट करना और वेब सर्च जैसी चीजें सिर्फ वॉयस कमांड से कर पाएंगे। इस अपडेट की मदद से फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनेगी।
यह भी पढ़ें: ये हाई परफॉरमेंस लैपटॉप आपके काम को बना देंगे आसान, जानें कीमत और खूबियां
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
33 mins agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
17 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
20 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
21 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines