Samsung Galaxy 7 Smart Ring Comparison: टेक्नोलॉजी की दुनिया में विभिन्न तरह के गैजेट्स ने खास जगह बनाई हुई है। कुछ गैजेट ऐसे हैं जिनके इस्तेमाल से कई काम आसान हो जाते हैं और समय की भी बचत होती है। इनमें से एक “स्मार्ट रिंग” भी जिसके बारे में पिछले साल सुना होगा जब भारत में पहली बार सैमसंग गैलेक्सी ने स्मार्ट रिंग को लॉन्च किया था। इसके बाद फिर से स्मार्ट रिंग का नाम चर्चाओं में उस वक्त आया जब भारत में पहली कॉन्टैक्टलेस पेमेंट वीयरेबल रिंग को Seven Ring ने पेश किया।
दोनों ही कंपनियों की स्मार्ट रिंग को अलग-अलग तरह के फीचर्स के लिए जाना जाता है। एक दूसरे बिल्कुल अलग और कीमत के मामले में भी जमीन-आसमान का फर्क है। यहां तक कि फीचर्स भी एक दूसरे से अलग है। अब सवाल ये है कि जब दोनों में इतना अंतर है तो इन स्मार्ट रिंग के बीच की तुलना की क्यूं जाए, तो इसका जवाब “जरूरत” है। आप स्मार्ट रिंग खरीदने किस लिए चाहते हैं? आइए दोनों रिंग के बीच के कुछ खास अंतर जानते हैं।
Samsung Galaxy Ring vs Smart Ring Price
सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी रिंग और 7 स्मार्ट रिंग की कीमत बात करते हैं। इसके बाद किसी अन्य फीचर्स पर गौर करेंगे। बता दें कि सैमसंग स्मार्ट रिंग की कीमत 38,999 रुपये और Seven कंपनी की स्मार्ट रिंग की कीमत 7000 रुपये हैं। फिलहाल, दोनों स्मार्ट रिंग डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। अलग-अलग साइट्स पर विभिन्न ऑफर्स के जरिए सस्ते में स्मार्ट रिंग खरीद सकते हैं।
अब बात करते हैं जरूरत की, आप किस लिए एक स्मार्ट रिंग खरीदना चाहते हैं? अगर जवाब, सेहत का ख्याल रखना है तो सैमसंग की 38,999 रुपये वाली स्मार्ट रिंग ले सकते हैं। हालांकि, पेमेंट करने के लिए कोई आसान व सुरक्षित गैजेट तलाश रहे हैं तो वो Seven स्मार्ट रिंग हो सकती है।
अंगूठी से होगी पेमेंट और मेट्रो में एंट्री
दरअसल, Seven स्मार्ट रिंग की मदद से सिर्फ टच कर आप किसी भी तरह का भुगतान कर सकते हैं। जैसे एक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई से स्कैन करके पेमेंट करते हैं। ठीक वैसे ही अंगूठी को टच करके भुगतान किया जा सकता है। यहां तक कि मेट्रो में एट्री के लिए भी ये अंगूठी काम आ सकती है। बस टच करके आप मेट्रो में एंट्री कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी रिंग फीचर्स
कॉन्टैक्टलेस पेमेंट वीयरेबल रिंग की तलाश में हैं तो सैमसंग गैलेक्सी रिंग को खरीदने का न सोचे, इसमें आपको फिटनेस से लेकर हेल्थ संबंधि फीचर्स मिल सकते हैं लेकिन पेमेंट करने का फीचर शामिल नहीं है। सैमसंग स्मार्ट रिंग में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग ऑप्शन सीमित हैं। फाइंड माय रिंग समेत अन्य फीचर्स भी सैमसंग गैलेक्सी रिंग में हैं जो आमतौर पर स्मार्टवॉच में उपलब्ध है।
किसे खरीदना ज्यादा बेस्ट?
अगर स्मार्ट रिंग खरीदना चाहते हैं और ये चाहते हैं कि बिना फोन टच किए सिर्फ अंगूठी को टच करने के बाद पेमेंट हो सके तो 7 स्मार्ट रिंग को अपना सकते हैं। वहीं, अगर हेल्थ फीचर या फिटनेस फीचर के लिहाज से स्मार्ट रिंग खरीदनी है तो सैमसंग गैलेक्सी रिंग खरीद सकते हैं, लेकिन इसके फीचर्स कीमत के हिसाब से खास नहीं है। करीब 39,999 रुपये खर्च करने से बेहतर है कि आप स्मार्ट वॉच खरीद लीजिए। अगर स्मार्ट रिंग ही खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में Oura और BoAt कंपनी की स्मार्ट रिंग भी उपलब्ध हैं जो हेल्थ फीचर्स के साथ आती हैं और कीमत 5000 रुपये से कम है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
9 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
13 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines