Samsung Fab Grab Fest: स्मार्टफोन, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदने का जबरदस्त मौका

Samsung Fab Grab Fest: सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना हो या टीवी, वॉशिंग मशीन सैमसंग आपके लिए जबरदस्त डील्स लेकर आया है। कई प्रोडक्ट्स इस वक्त आधी कीमत पर मिल रहे हैं। आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। चलिए जानें बेस्ट डील्स…

Samsung Fab Grab Fest

Samsung Fab Grab Fest: एक तरफ जहां अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आज से बड़ी सेल शुरू हुई है। दूसरी तरफ सैमसंग भी अपनी सबसे बड़ी समर सेल सैमसंग फैब ग्रैब फेस्ट 2024 के साथ वापस आ गया है। दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज गैलेक्सी एस सीरीज के स्मार्टफोन, नियो टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, गेमिंग मॉनिटर और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट दे रहा है। अगर आप भी इनमें से कोई प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इन बेस्ट डील्स के बारे में जरूर जान लें…

स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स

आप “फैब ग्रैब फेस्ट” के दौरान गैलेक्सी एस, जेड और ए सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल के कुछ फोन्स को अभी 64% तक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कई गैलेक्सी टैबलेट, Wearable और एक्सेसरीज पर तो 77% तक की छूट मिल रही है। जो लोग Galaxy Book4 सीरीज के लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो वे 24% तक बचा सकते हैं।

टीवी भी मिल रहे हैं सस्ते में

फ्लैगशिप Neo-QLED 8K, Neo QLED, OLED, Frame TV और क्रिस्टल यूएचडी सीरीज सहित कई सैमसंग टीवी मॉडल्स पर तो 43% तक की छूट मिल रही है। खासकर Neo QLED 8K, Neo QLED और OLED TV मॉडल खरीदने पर ग्राहक 20,000 रुपये तक का कैशबैक भी ले सकते हैं। कोई भी टीवी खरीदने पर कंपनी 5000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर छूट

इसके अलावा कंपनी ने रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर भी डिस्काउंट की घोषणा की है। इस सैमसंग की समर सेल में फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर और साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर पर 48% तक की छूट मिल रही है। साथ ही कई वॉशिंग मशीन मॉडल्स पर तो 50% तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, फुली ऑटोमेटिक फ्रंट-लोडिंग और फुली ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन की मोटर पर 20 साल की वारंटी दे रही है।

गेमिंग मॉनिटर्स पर छूट

सैमसंग कई गेमिंग मॉनिटर पर भी 61% तक की छूट दे रहा है। गेमिंग और स्मार्ट मॉनिटर खरीदने पर कंपनी फ्री वॉल माउंट भी दे रही है। बैंक ऑफर्स के साथ  ग्राहक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अन्य डेबिट और क्रेडिट कार्ड का यूज करके 22.5% तक कैशबैक ले  सकते हैं। कुछ प्रोडक्ट्स पर तो 25,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ