Samsung Bespoke AI Washing Machine: क्या आप भी काफी टाइम से एक नई वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Samsung आपके लिए एक दो नहीं बल्कि 10 नई AI-पावर्ड वॉशिंग मशीन लेकर आया है। इनमें आपको 12Kg की कैपेसिटी मिलती है और ये बड़े कपड़े के लोड को आसानी से संभाल सकती हैं। हालांकि इनकी कुछ ज्यादा है लेकिन फीचर्स को देखा जाए तो कहीं न कहीं ये एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन भी लग रही है। चलिए सबसे पहले इसकी कीमत जानते हैं…
वॉशिंग मशीन का प्राइस और कहां से खरीदें?
ये वॉशिंग मशीन तीन कलर इनॉक्स, नेवी और ब्लैक में उपलब्ध है और इनकी कीमत 52,990 रुपये से शुरू होती है। आप इन्हें Samsung की वेबसाइट, ऐप, रिटेल स्टोर या अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। चलिए इसके कुछ खास फीचर्स जानें…
खास फीचर्स
AI वॉश: कपड़ों के टाइप, वेट और गंदगी के बेस पर ये वॉशिंग मशीन सेटिंग्स को खुद से एडजस्ट कर सकती है। इतना ही नहीं ये AI वाली मशीन कपड़ों की गंदगी को मॉनिटर भी कर सकती है और पानी और डिटर्जेंट कपड़े कितने गंदे हैं इसके हिसाब से खुद ही ऐड करती है।
SmartThings कनेक्टिविटी: Android और iOS डिवाइस से कनेक्ट होकर मशीन को आप फोन से ही कंट्रोल कर सकते हैं।
एनर्जी सेविंग्स: इस वॉशिंग मशीन में खास एनर्जी मोड भी मिलता है जो बिजली की खपत को कम करता है।
Quiet और Durable: वॉशिंग मशीन चलने के दौरान काफी कम शोर करती है और इसमें आपको 20 साल की मोटर वारंटी मिलती है।
ये भी पढ़ें : Apple ला रहा है iPhone 16 से भी सस्ता फोन, कीमत से लेकर जानें कब होगा लॉन्च
वॉशिंग मशीन क्यों है खास?
अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं जो स्मार्ट हो, बड़े कपड़े के लोड को आसानी से संभाल सके और बिजली भी बचाए, तो Samsung की ये नई AI वॉशिंग मशीन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines