हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

लाखों Samsung फैंस के लिए Good News! आ रहा है सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Z Flip FE Launch Details: सैमसंग जल्द ही अपने लाखों फैंस को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहा है। दरअसल कंपनी जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन का भी FE एडिशन लाने की सोच रही है।

विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Flip FE Launch Details: जब भी फोल्डेबल स्मार्टफोन की बात होती है सबसे पहले सैमसंग का नाम लिया जाता है। कंपनी ने हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 को पेश किया था। हालांकि कंपनी 6th जनरेशन लॉन्च करने के बाद भी अपने इन डिवाइस की कीमत को किफायती नहीं बना पाई है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही फोल्ड और फ्लिप मॉडल का भी FE एडिशन ला सकती है। दरअसल सैमसंग की फैन एडिशन यानी FE सीरीज को फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को ज्यादा लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए जाना जाता है। बस अब इसी सीरीज के तहत नए फोल्ड और फ्लिप मॉडल आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है।

कब लॉन्च होगा Galaxy Z Flip FE?

कोरियाई ब्लॉगर yeux1122 के अनुसार, सैमसंग का पहला बजट फोल्डेबल स्मार्टफोन, Galaxy Z Flip FE, पहले से ही तैयार किया जा रहा है और इसे अगले साल के अंत में Galaxy Z Flip6/Fold6 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने अपनी हालिया अर्निंग कॉल के दौरान इस लीक की पुष्टि भी की है। कंपनी ने कहा, “हम उन चीजों पर काम कर रहे हैं जिनसे ज्यादा ग्राहक फोल्डेबल प्रोडक्ट का एक्सपीरियंस कर सकें।

ये भी पढ़ें : करोड़ों SBI ग्राहकों के लिए अहम खबर! सरकार ने जारी की चेतावनी, भूलकर भी न करें ये काम वरना…

विज्ञापन

कीमत को कैसे कम करेगा सैमसंग?

हालांकि, एक फोल्डेबल डिवाइस के मामले में कीमत को कम करना काफी मुश्किल काम बन जाता हैं, क्योंकि स्क्रीन और हिंज जैसे खास एलिमेंट्स से समझौता नहीं किया जा सकता। फिर भी, सैमसंग बजट फोल्डेबल में पिछली पीढ़ी के चिपसेट, कम मेमोरी या स्टोरेज और एंट्री-लेवल कैमरा ऑप्टिक्स का इस्तेमाल कर सकता है ताकि इसकी कीमत को कम रखा जा सके।

डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस

आगामी Z Flip FE का डिजाइन और फॉर्म फैक्टर Galaxy Z Flip5/6 के जैसा हो सकता है। इसमें बाहर एक कवर डिस्प्ले और अंदर 6.7 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन हो सकती है और इसे वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8 सर्टिफिकेशन मिल सकता है। संभावित लॉन्च समय को देखते हुए, डिवाइस के Android 15-बेस्ड OneUI 7 के साथ आने की उम्मीद है और सैमसंग इस फोन के साथ लंबे वक्त तक सॉफ्टवेयर अपडेट दे सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola