Samsung A55 5G Price in India: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने भारत में एक और धांसू फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Galaxy A55 के नाम से पेश किया है। स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ AMOLED डिस्प्ले ऑफर करता है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी A55 पहले लॉन्च हुए A54 का ही अपग्रेड मॉडल है, जो 40 हजार रुपये से बजट में काफी शानदार है। गैलेक्सी A55 में आपको मेटल फ्रेम के साथ ग्लास बैक डिजाइन मिलता है।
देखा जाए तो ये हैंडसेट प्रीमियम प्राइस सेगमेंट में वनप्लस 12आर, वीवो वी30 प्रो, iQOO 12 जैसे कई दमदार स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। जो लोग 40 हजार रुपये के बजट में एक धांसू फोन ढूंढ रहे हैं उनके पास अब एक और ऑप्शन लिस्ट में जुड़ गया है। आइए सबसे पहले नए लॉन्च किए गए गैलेक्सी ए55 5जी के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं…
सैमसंग गैलेक्सी A55 के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी A55 के स्पेसिफिकेशन कि बात करें तो, स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन में 6.6-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें Exynos 1480 चिपसेट का यूज किया गया है। फोन लेटेस्ट Android 14-बेस्ड कस्टम वन यूआई 6.1 पर रन करता है। सैमसंग ने A55 के साथ चार Android और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। इसके अलावा फोन में आपको 25W का चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
कैमरा भी है जबरदस्त
कैमरा की बात करें तो, स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 50MP OIS + 12MP + 5MP का रियर कैमरा और 32MP सेल्फी मिलता है। कैमरा नाइट पोर्ट्रेट मोड और 12-बिट एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
मिलेगा इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर
फोन में IP67-रेटिंग मिलती है और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर मौजूद है। जहां तक एक्स्ट्रा फीचर्स की बात है तो कंपनी इसमें नॉक्स सिक्योरिटी, गैलेक्सी का मल्टी-लेयर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म, ऐप्स की सिक्योरिटी के लिए ऑटो ब्लॉकर, प्राइवेट शेयरिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने अभी प्राइस रिवील नहीं किया है लेकिन यह फोन 8GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 43,200 रुपये और 8GB रैम/256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए ₹47,700 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
OnePlus 12R को दे रहा कड़ी टक्कर
वहीं दूसरी तरफ OnePlus 12R में आपको 8 GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिल रही है। हैंडसेट में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। सैमसंग की तरह ये फोन भी 50MP का रियर कैमरा ऑफर कर रहा है। साथ ही डिवाइस 5500 mAh की बैटरी से लैस है। इसे आप अभी सिर्फ 39,102 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि सैमसंग 4 Android और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रहा है जो इसे एक Future Proof Phone बना देता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
13 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
17 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
19 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
20 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
20 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines