Sabse Sasta Recharge Plan under 500: आजकल हर किसी के पास मोबाइल फोन हैं जिसका इस्तेमाल वो कॉलिंग से लेकर आने सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए करते हैं। फीचर फोन की तुलना में स्मार्टफोन्स यूजर्स पिछले कई सालों से बढ़ें हैं। ऐसे में इंटरनेट का खर्चा भी कॉलिंग के साथ बढ़ चुका है। किसी से चैटिंग करनी हो या फिर फोन पर बातचीत, लोगों के लिए ऐसे रिचार्ज प्लान को अपनाना जरूरी हो गया है जो कॉलिंग, डाटा समेत अन्य बेनिफिट्स के साथ आएं। अगर आप भी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो दूसरी फेमस टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं।
जी हां, एयरटेल की ओर से किफायती रिचार्ज प्लान (Cheapest Recharge Plan) को भी पेश किया जाता है। अगर आप 84 दिनों के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं तो 500 रुपये से कम में आने वाले एयरटेल के प्लान को अपना सकते हैं, आइए इस किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Airtel Recharge Plan under Rs 500
500 रुपये से कम कीमत में एयरटेल अपने यूजर्स को 455 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक की होती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा, SMS समेत अन्य सर्विस का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Realme C65 और Vivo V30 Lite जल्द होने वाला है लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स
Airtel Rs 455 Plan
बात करें एयरटेल के 455 रुपये वाले प्लान की तो इसमें आपको 6 जीबी डाटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS की सुविधा भी मिलती है।
Free Hellotune Benefits
इतना ही नहीं, एयरटेल अपने 455 रुपये वाले रिचार्ज के साथ फ्री हेलो ट्यून का फायदा भी देता है। इसके अलावा आप wynk music App को फ्री में यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से लेकर DL अब आपके फोन में! बस लिंक करें WhatsApp Number
84 दिनों के लिए डेली 2 जीबी डेटा
अगर आप 84 दिनों के लिए ऐसा रिचार्ज करवाना चाहते हैं जिसमें डेली डेटा लाभ मिले तो 719 रुपये का प्लान (Airtel Rs 719 Plan Details) अपना सकते हैं। एयरटेल अपने ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा, डेली 100 मैसेज की सुविधा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा देता है। इसके अलावा अन्य बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
एयरटेल के अन्य रिचार्ज प्लान के बारे में जानने के लिए देखें वीडियो
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
15 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
17 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
20 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
22 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines