Sabse Sasta Recharge Plan Rs 107: आपकी नजर में सस्ता और रिचार्ज प्लान किस तरह का है। शायद आपका भी जवाब ये ही होगा कि जिसमें आपको सारे बेनिफिट्स कम कीमत में मिल जाए वो ही प्लान आपके लिए सस्ता होगा, भले ही उसे रिचार्ज प्लान की कीमत कितनी भी क्यों न हो। अगर हां, तो ऐसा एक रिचार्ज प्लान आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जो सिम को एक्टिव रखने के लिए बेहद सस्ता माना जा सकता है।
जी हां, 107 रुपये में आप 40 दिनों तक मजे में इंटरनेट, कॉलिंग समेत अन्य सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा कौन सा प्लान है जो जियो, एयरटेल और वीआई के लिए भी समस्या खड़ी कर सकता है।
सरकारी रिचार्ज कंपनी का किफायती प्लान
दरअसल, हम सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) की बात कर रहे हैं। कंपनी की ओर से सिम एक्टिव रखने के लिए कई किफायती प्लान पेश किए जाते हैं। इनमें से एक 107 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rs 107 Prepaid Recharge Plan) भी है। आपको इसके साथ कॉलिंग और डेटा का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- 1 साल या 11 महीने? कौन सी वैधता वाला रिचार्ज प्लान सस्ता
BSNL Rs 107 Recharge Plan Benefits
बीएसएनएल का 107 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 40 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस रिचार्ज पैक में आपको 3 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा लोकल, एसटीडी और दिल्ली और मुंबई सर्कल समेत राष्ट्रीय रोमिंग पर 100 मिनट की फ्री वॉयस कॉलिंग सुविधा भी मिलता ही है। इतना ही नहीं प्लान के साथ 60 दिनों की मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स सर्विस भी मिलती है। ये प्लान सिम एक्टिव रखने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
BSNL Rs 229 Recharge Plan Benefits
बीएसएनएल का एक प्लान 229 रुपये का आता है। इसमें यूजर्स को 90 दिनों की वैधता मिलती है। आप हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान के साथ मिल रहे डेटा का बेनिफिट भी उठा सकते हैं।प्लान के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio का 90 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
38 mins agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
21 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
22 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines