Sabse Sasta Recharge: सिर्फ 321 रुपये में 365 दिनों तक कॉलिंग और डेटा का मजा!

Sabse Sasta Recharge Plan under 400: 1 साल के लिए रिचार्ज करने से छुट्टी पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस कंपनी का प्लान अपना सकते हैं जो सिर्फ 321 रुपये में 365 दिनों तक कॉलिंग और डेटा का मजा देती है।

Sabse Sasta Recharge Plan under 400

सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

विज्ञापन

Sabse Sasta Recharge Plan under 400: क्या आप भी सस्ता रिचार्ज प्लान ढूंढते हैं? अगर हां, तो किसी तरह का रिचार्ज प्लान आपकी नजर में सस्ता है? जो अधिक वैधता के साथ आए? या जो कम कीमत में कई सारी सर्विस का फायदा दे? या फिर ऐसा रिचार्ज प्लान जो फ्री ओटीटी ऐप्स के साथ आता हो? अगर हां, तो हम आपके लिए आज एक ऐसा रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं जो कम कीमत में लंबी वैधता समेत कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ आता है। सिर्फ 321 रुपये में ग्राहकों को 365 दिनों तक कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। आइए सस्ते में 1 साल की वैधता वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।

कम कीमत में ज्यादा सर्विस का मजा

देशभर में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी प्राइवेट कंपनियां प्रसिद्ध है। जबकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के कारण लोगों के बीच जानी जाती है। भले ही कंपनी की ओर से 5जी नेटवर्क की सुविधा का लाभ न दिया जा रहा हो लेकिन कंपनी की ओर से कम कीमत में अधिक सर्विस का फायदा जरूर दिया जाता है।

Advertisment

BSNL Rs 321 Recharge Plan

BSNL का 321 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ आपको कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा का फायदा दिया जाता है। कंपनी के इस रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, हर 250 एसएमएस और कुल 15GB डेटा का मजा दिया जाता है। हालांकि, बीएसएनएल की ये खास सर्विस सिर्फ तमिलनाडु के पुलिस अधिकारियों के लिए ही है।

Reliance Jio Rs 395 Recharge Plan

रिलायंस जियो के 395 रुपये का रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा दिया जाता है। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को कुल 6GB डेटा का फायदा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने पर 64 Kbps स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा आप जियो ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ