UPI Rules Change from April 2025: अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा का लाभ उठाते हैं? तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, एक अप्रैल, मंगलवार से कुछ लोगों का यूपीआई बंद होने वाला है। ऐसे में यूजर्स के लिए ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करना बंद हो जाएगा। एक दूसरे को कुछ यूजर्स 1 अप्रैल से पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नए नियम के अनुसार कुछ UPI IDs को बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं वो यूजर्स कौन से रहेंगे? किन ऐप्स का यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे? यूपीआई आईडी को एक्टिव रखने के लिए क्या करना होगा?
इन लोगों के बंद हो जाएगा UPI लेनदेन
NPCI ने उन यूपीआई आईडीज को बंद करने का फैसला लिया है जिन लोगों के मोबाइल फोन नंबर बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है या फिर इनएक्टिव फोन नंबर के साथ लिंक्ड है। खबरों की मानें तो लंबे समय डीएक्टिव फोन नंबर वालों के लिए UPI सर्विस बंद कर दी जाएगी। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करना भी उन यूजर्स के लिए मुमकिन नहीं हो सकेगा।
नहीं चलेंगे ये ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स
- गूगल पे (Google Pay)
- फोन पे (PhonePe)
- पेटीएम (Paytm)
- भीम (BHIM)
इन 4 डिजिटल पेमेंट ऐप्स के अलावा आप अन्य ऑनलाइन पेमेंट ऐप का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसलिए पहले चेक कर लीजिए कि आपको मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं और अगर लिंक है तो ये देख लीजिए कि वो एक्टिव नंबर के साथ अपडेट है या नहीं? बैंक रिकॉर्ड में इनएक्टिव नंबर का लिंक होना यूपीआई के इस्तेमाल में बाधा डाल सकता है।
ऐसे रखें UPI सर्विस चालू
UPI सर्विस को चालू रखने के लिए बैंक अकाउंट से लिंक नंबर को एक्टिव रखना होगा। अगर बैंक में इनएक्टिव नंबर है तो तुरंत अपने बैंक ब्रांच जाकर केवाईसी अपडेट करा लीजिए। मोबाइल नंबर को तुरंत बैंक जाकर अपडेट करा लें। लिंक्ड फोन नंबर को एक्टिवेट करने से UPI सर्विस चालू हो सकेगी। ये काम एक अप्रैल से पहले जरूर करा लीजिए।
संबंधित खबरें
तैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
51 mins agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
4 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines