Room Heater Tips for Winter: इन दिनों देश के कई हिस्सों में भयंकर सर्दी पड़ रही है, ऐसे में ठंड से बचने से के लिए हम में से ज्यादातर लोग अपने घरों में रूम हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, लंबे टाइम तक रूम हीटर का इस्तेमाल करने से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे स्किन ड्राई हो सकती है, सांस लेने में दिक्कत और कमरे में घुटन महसूस हो सकती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा काम करके आप इस तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। जी हां, इन समस्याओं से बचने के लिए आपको बस अपने रूम में पानी की एक बाल्टी रखनी होगी। आइए जानें ऐसा करने के क्या फायदे हैं…
मॉइस्चर बनाए रखना
रूम हीटर का लगातार इस्तेमाल कमरे की हवा को गर्म कर देता है। इसके साथ ही यह एयर में मौजूद मॉइस्चर यानी नमी को भी काफी ज्यादा कम कर देता है। इसका सीधा असर स्किन और सांस लेने पर पड़ता है लेकिन अगर आप कमरे में पानी से भरी बाल्टी रख देते हैं तो ये धीरे-धीरे इवैपोरेट होता है और हवा में नमी का लेवल बना रहता है।
नहीं होगी ड्राई स्किन
रूम हीटर के लगातार इस्तेमाल से नमी की कमी होने के कारण स्किन रूखी, खिंची हुई और खुजलीदार हो जाती है लेकिन अगर रूम में पानी की बाल्टी रखी जाए, तो हवा में मॉइस्चर बना रहता है जिससे स्किन ड्राई नहीं होती।
नहीं होगी सांस लेने में दिक्कत
रूम हीटर की वजह से कमरे की एयर ड्राई हो जाती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है लेकिन पानी से भरी बाल्टी हवा को नम बनाए रखती है और सांस लेना आसान हो जाता है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं तो ये काम जरूर करें।
घुटन करता है कम
लंबे टाइम तक हीटर चलने से रूम में ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जाता है जिससे घुटन महसूस हो सकती है लेकिन वाटर वेपर एयर को हल्का और सांस लेने योग्य बनाता है, जिससे कमरे का एटमॉस्फेयर अच्छा रहता है।
आएगी अच्छी नींद
हवा ज्यादा ड्राई होने की वजह से भी आपकी नींद खराब हो सकती है। ऐसे में पानी से भरी बाल्टी रखने से कमरे में नमी का लेवल सही बना रहता है, जिससे अच्छी और गहरी नींद आती है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूम हीटर 3-4 घंटे से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
ये भी पढ़ें : Samsung समेत ये 5 फोन अभी भूलकर भी मत खरीदना…नहीं तो लग जाएगा ‘चूना’, वजह जान लो
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines