हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सर्दियों में गर्माहट देने वाला Room Heater हो सकता है जानलेवा, रखें इन 7 बातों का ध्यान

Room Heater Safety Tips: क्या आप जानते हैं सर्दियों में गर्माहट देने वाला ये Room Heater जानलेवा भी हो सकता है। हाल ही में रूम हीटर की वजह से महिला की मौत हुई है। ऐसे में आप अगर रूम हीटर यूज कर रहे हैं तो इन 7 बातों का ध्यान रखें…

विज्ञापन

Room Heater Safety Tips: ठंड से बचाव के लिए सर्दियों का मौसम आते ही हम में से ज्यादातर लोग अपने घरों में रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं। ये रूम हीटर ठंड से राहत तो देते हैं, लेकिन इनका गलत ढंग से यूज जानलेवा साबित हो सकता है। बता दें कि हर साल रूम हीटर की वजह से कई दुर्घटनाएं सामने आती हैं, जो इसे कहीं न कहीं साइलेंट किलर भी बना देता है। ऐसे में रूम हीटर का यूज करते वक्त सावधानी बरतना काफी जरूरी है।

रूम हीटर की वजह से महिला की मौत

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक घटना सामने आई है जहां एक 86 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जांच में पता चला कि महिला ने रात को रूम हीटर ऑन किया हुआ था और रूम बंद करके सो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि हीटर से निकलने वाली खतरनाक कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से उनकी मौत हुई है। ऐसे में अगर आप भी रूम हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन सावधानियों का जरूर ध्यान रखें। चलिए इनके बारे में जानें…

रखें इन 7 बातों का ध्यान

कमरा न रखें बंद: जब भी हीटर ऑन करें तो कमरे को पूरी तरह बंद न करें। रूम में एयर फ्लो बनाए रखें। बंद कमरे में जहरीली गैस जमा हो सकती है जो जानलेवा साबित हो सकती है।

विज्ञापन

बेड या सोफे से दूर रखें हीटर: हीटर के पास ज्वलनशील पदार्थ रखना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा आग लगने का खतरा बना रहता है।

दीवार से कुछ दूरी पर रखें हीटर: हीटर को दीवार से एक दम चिपकाकर न रखें इससे वो जल्दी खराब हो सकता है और आग लगने का खतरा भी बना रहता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें :  Jio-Airtel देखते रह गए…BSNL ने फिर मारी बाजी! सस्ते में 6 महीने भर-भर के डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

पानी या तरल पदार्थ से दूर रखें हीटर: पानी के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए हीटर को एक ऐसी जगह रखें जहां उसे पानी लगने का खतरा न हो।

विज्ञापन

बच्चों से रखें दूर: जितना हो सके बच्चों को हीटर से दूर रखें। वो अनजाने में हीटर को टच कर सकते हैं। इसलिए हीटर के लिए एक अच्छी जगह चुनना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

हीटर को रेगुलर चेक करें: हीटर की तारें समय-समय पर जरूर चेक करें और अगर हीटर से कोई अजीब आवाज आ रही है तो उसे इग्नोर न करें।

विज्ञापन

ये लोग हीटर से बचें: अस्थमा या सांस की बीमारी वाले लोगों को हीटर यूज करते टाइम सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों को हीटर का कम यूज करना चाहिए या पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola