Room Heater Electricity Bill Saving Tips: भारत के कई राज्यों जैसे यूपी, बिहार, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और अन्य सेंट्रल हिस्सों में जनवरी का महीना सर्दियों का सबसे ठंडा समय माना जाता है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, हर घर को गर्म और आरामदायक बनाए रखने के लिए रूम हीटर जरूरी हो जाते हैं, लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल बिजली के बिल को भी तेजी से बढ़ाता है। ये बिल कभी-कभी इतना बढ़ जाता है, जो गर्मियों में एयर कंडीशनर के उपयोग के बराबर हो सकता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स का इस्तेमाल करके बिजली का बिल बचा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
चुनें सही रूम हीटर
हर हीटर हर कमरे के लिए सही नहीं होता। ऐसे में छोटे कमरों के लिए कन्वेक्शन हीटर का उपयोग करना सही रहेगा, जबकि बड़े एरिया में ऑयल-फिल्ड या फैन हीटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कमरे के आकार के अनुसार सही हीटर चुनने से हीटिंग प्रभावी होती है और बिजली की खपत कम होती है।
थर्मोस्टेट का करें उपयोग
ऐसे हीटर में निवेश करें जिसमें बिल्ट-इन थर्मोस्टेट हो। इसके अलावा आप स्मार्ट प्लग का उपयोग कर सकते हैं, जो तापमान को नियंत्रित करता है। कमरे का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच बनाए रखें। इससे आप गर्म भी रहेंगे और ऊर्जा की बचत भी होगी।
कमरे को इंसुलेट करें
दरवाजों और खिड़कियों में मौजूद दरारों को सील करके गर्मी को बाहर जाने से रोकें। सीलिंग के लिए वेदर स्ट्रिप्स या ड्राफ्ट एक्सक्लूडर्स का उपयोग करें। मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें, जो गर्मी को अंदर बनाए रखने में मदद करते हैं। हीटर को बिना पर्दे वाली खिड़कियों के पास रखने से बचें।
जोन हीटिंग अपनाएं
पूरे घर को गर्म करने की बजाय सिर्फ उसी कमरे को गर्म करें, जिसका उपयोग हो रहा हो। गर्मी के नुकसान को कम करने के लिए दरवाजे बंद रखें और जहां जरूरत हो, वहीं हीटिंग पर ध्यान दें। हीटर को कमरे के बीच या उन जगहों पर रखें जहां इंसुलेशन कम हो, ताकि गर्मी समान रूप से फैल सके। हीटर को फर्नीचर या पर्दों से ढकने से बचें, ताकि एयरफ्लो और दक्षता अधिक हो।
गर्म कपड़े पहनें
गर्म कपड़े, मोजे और कंबल का इस्तेमाल करने से हीटर पर निर्भरता कम होती है। यह ऊर्जा बचाने में मददगार हो सकता है।आजकल आजकल के आधुनिक हीटर में टाइमर और इको-मोड होते हैं। आप हीटर को एक निश्चित अवधि के बाद बंद करने या कमरे के आरामदायक तापमान पर पहुंचने के बाद ऑटोमेटिकली बंद करने के लिए सेट कर सकते हैं।
नियमित रखरखाव करें
हीटर के फिल्टर और वेंट्स को नियमित रूप से साफ करें। यह हीटर की कार्यक्षमता बनाए रखता है और यह कम बिजली का उपयोग करता है। अच्छी स्थिति में रखे गए हीटर लंबे समय तक चलते हैं और एनर्जी बचाने में मदद करते हैं। इन सरल और प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप सर्दियों में न केवल अपने घर को गर्म और आरामदायक बना सकते हैं, बल्कि बढ़ते बिजली बिल से भी बच सकते हैं। स्मार्ट उपयोग और सही रखरखाव से हीटर का अधिकतम लाभ उठाएं।
यह भी पढ़ें – 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आ सकता है Vivo का ये धांसू फोन, सामने आए फीचर्स
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
14 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines