Time Out Error Scam: ATM मशीन के जरिए कैसे पैसे चुरा रहे चोर, तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

हाल ही तिरुवनंतपुरम का एक मामला सामने आया है, जिसमें दो चोरों ने SBI एटीएम के जरिए 2.52 लाख रुपये चुरा लिए हैं। आइए इस स्कैम के बारे में जानते हैं।

atm shortage

atm

विज्ञापन

Time Out Error Scam: बदलती टेक्नोलॉजी में स्कैमर्स और चोर भी स्मार्ट होते जा रहे हैं और लोगों को ठगने का नया-नया तरीका निकालते रहते हैं। इसी सिलसिले में एक नई घटना सामने आई है, जिसमें दो अनजान लोगों पर  तिरुवनंतपुरम के फोर्ट में SBI एटीएम से कैश डिलीवरी सिस्टम में हेराफेरी करके 2.52 लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया गया है।  फोर्ट पुलिस ने IPC की धारा 406 और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है और अब मामले की जांच कर रही है। अब सवाल उठता है कि उन्होंने ऐसा कैसे किया है? आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

एटीएम से कैसे चुरा रहे पैसे?

बता दें कि ये घटना जून 2022 और जुलाई 2023 के बीच हुई, जिसमें इन दो व्यक्तियों ने पद्मविलास रोड पर एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने के लिए कई चोरी या खोए हुए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया। इसके लिए उन्होंने एक तकनीक का इस्तेमाल किया। कैश निकालने के बाद वे मशीन के कैश डिलीवरी बॉक्स में एक नोट छोड़ देते थे। इससे एटीएम ट्रांजैक्शन अधूरा रह जाता और टाइमआउट एरर के कारण बैंक से पैसे नहीं कटते थे। हालंकि यह पता नहीं चल पाया है कि एटीएम पिन जाने बिना चोर कैसे पैसे निकाल रहे थे।

इस कारण  एटीएम स्कैम की कोई रिपोर्ट नहीं की गई, क्योंकि किसी भी कस्टमर  के अकाउंट से पैसे नहीं काटे गए। लेकिन एटीएम मशीन में जमा किए गए पैसे और कस्टमर के अकाउंट से निकाली गई रकम में अंतर था।

SBI

SBI

विज्ञापन

कैसे पकड़े गए शातिर चोर

ये स्कैम तब सामने आया जब एटीएम में जमा की गई कुल राशि और निकाली गई रकम में अंतर पाया गया। बैंक की एक कमेटी ने शुरू में इस अंतर की जांच की, लेकिन कारण का पता नहीं लगा सकी। कोई सबूत या सुराग न मिलने पर कमेटी ने बैंक कर्मचारियों पर भी संदेह जताया।

हालांकि बाद में जब जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो दो संदिग्धों की पहचान की और पता चला कि उन्होंने कई चोरी किए गए कार्ड का इस्तेमाल किया है।फुटेज में देखा गया कि वे दोनों अक्सर मशीन पर आते थे और उन्होंने पहचान की कि उन्होंने कई चोरी किए गए या खोए हुए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया था। इसके बाद एसबीआई के अधिकारियों ने फोर्ट पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और संदिग्धों की तस्वीरें भी शेयर कीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ