Restore Battery Capacity: आज के समय में हमारे हर डिवाइस में रिचार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल होता है। चाहे वो हमारा स्मार्टफोन हो, स्मार्टवॉच हो और या कई इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल हो। ऐसे में इन डिवाइस का समय बीतने के साथ ही बैटरी परफॉर्मेंस काफी प्रभावित हो जाती हैं। ऐसे में अगर हम आपसे कहे कि आपके इन डिवाइस की बैटरी कैपेसिटी को आसानी से रिस्टोर किया जा सकता है तो! जी हां कुछ रिसर्चर्स ने इसके लिए एक तरकीब निकाल ली है।
ऐसे में आपके रिचार्जेबल बैटरियों की इस परेशानी को दूर करने लिए और उनकी लाइफ बढ़ाने के लिए ये तरीके बहुत काम आ सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कोई तरकीब नहीं आती है काम
अगर हम ऑनलाइन बहुत सी ऐसे पोस्ट और वीडियो देखते हैं, जिसमें डिवाइस की क्षमता बढ़ाने की तरकीब बताई जाती हैं। इसमें अपने डिवाइस को 30 से 70 % तक चार्ज रखना आपके फोन को लंबी लाइन दे सकता है, यहां तक कि अब डिवाइस में इसके लिए एक डेडिकेटेड ऑप्शन दिए जाते हैं। इन सब कोशिशों के बाद भी कुछ समय बाद ये डिवाइस अपनी बैटरी क्षमता खो देते हैं। हालांकि इस समस्या को दूर करने के लिए स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने नया तरीका निकाला है।
क्या है रिसर्च?
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स ने एक ऐसा तरीका निकाला है, जिससे सिलिकॉन बैटरी की कैपेसिटी को कुछ हद तक रिस्टोर किया जा सकता है। बता दें कि इस फाइडिंग को Science के एक आर्टिकल में प्रेजेंट किया गया है।
battery
बता दें कि सिलिकॉन एनोड समय के साथ खराब हो जाते हैं क्योंकि इनके एलिमेंट अलग-अलग हो जाते हैं, जिस कारण उन्हें चार्ज करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। मगर रिसर्चर्स ने एक आसान तरीका निकाला है, जिससे इन सिलिकॉन एलिमेंट को जोड़ा जा सकता है। ऐसे में आपकी बैटरी की क्षमता को 30 प्रतिशत तक ठीक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – JioHotstar Domain: दुबई के दो बच्चे कर गए खेला, खरीद डाला ‘जियो हॉटस्टार’, जानें कौन हैं ये
भविष्य में होंगे कई बड़े बदलाव
बता दें कि अब ज्यादातर डिवाइस में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सिलिकॉन बैटरी ड्रोन, वियरेबल और इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल में अभी भी लगाई जाती हैं। ऐसे में भविष्य में रिसर्चर्स को और मजबूत बैटरी विकसित करने में मदद मिल सकती है जिन्हें बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होगी।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 hr agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
4 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
5 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
18 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
23 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines