Rent Boyfriend-Girlfriend Scam: ऑनलाइन डेंटिग और सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर होने वाले स्कैम के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब साइबर ठगों ने लोगों को फंसाने के लिए ‘Rent a Boyfriend’ और ‘Rent a Girlfriend’ स्कैम का शुरू कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे फर्जी विज्ञापन सर्कुलेट किए जा रहे हैं, जिनमें लोगों को किराए पर बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी Cyber Dost I4C ने इस नए स्कैम को लेकर लोगों को अलर्ट किया है.
क्या है Rent a Boyfriend-Girlfriend’ स्कैम?
Cyber Dost I4C ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इस स्कैम के बारे में जानकारी दी है. एजेंसी के मुताबिक सोशल मीडिया पर RENT A Boyfriend के नाम से फेक विज्ञापन शेयर किए जा रहे हैं. इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को आकर्षित किया जाता है और फिर बुकिंग के नाम पर ठगी की जाती है. इतना ही नहीं बातचीत के बहाने उन्हें धीरे धीरे ठगी के जाल में फंसाया जाता है.
कैसे करते हैं स्कैम
साइबर ठग इस स्कैम में AI से तैयार की गई तस्वीरों और फर्जी फेस प्रोफाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. तस्वीरों को देखकर प्रोफाइल असली लग सकती है, लेकिन इसके पीछे मौजूद व्यक्ति की पहचान पूरी तरह फर्जी हो सकती है. ऐसे में लोग प्रोफाइल को सही समझ कर ठग से बातचीत करने लगाते हैं. फिर धीरे-धीरे ठग विक्टिम को भरोसे में ले लेता है और उसे कोई मजबूरी बता कर पैसों की मांग करता है. इतना ही फर्जी डेटिंग ऐप्स या संदिग्ध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी लोग फर्जी फोटो लगाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं.
क्या रखें सावधानियां?
अगर आप किसी डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी से बातचीत कर रहे हैं, तो शुरूआत में अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचें. सामने वाले की प्रोफाइल फोटो, नाम या दूसरी जानकारी देखकर तुरंत भरोसा करना सही नहीं है. खासकर तब जब बातचीत के दौरान सामने वाला आपसे पैसे या निजी दस्तावेजों की मांग करने लगे.
इसमें क्या है सबसे बड़ा रेड फ्लैग?
ऑनलाइन दोस्ती या रिश्ते के नाम पर अगर कोई व्यक्ति आपसे पैसे मांगता है तो इसे गंभीर रेड फ्लैग समझें. Rent a Boyfriend या Rent a Girlfriend के नाम पर ठग बीमारी, यात्रा, इमरजेंसी या किसी दूसरी मजबूरी की कहानी बनाकर बड़ी रकम मांग सकते हैं. ऐसे मामलों में भावनाओं में आकर पैसे भेजने के बजाय बातचीत रोक देना ज्यादा सुरक्षित है.
स्कैम से कैसे बचें?
ऐसे किसी व्यक्ति के साथ बैंक अकाउंट की जानकारी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल, UPI PIN या फोन पर आया OTP शेयर न करें. साइबर ठग इन जानकारियों का इस्तेमाल आपके बैंक खाते तक पहुंचने के लिए कर सकते हैं. किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई लिंक खोलने या ऐप डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए.
ठगी होने पर यहां करें शिकायत?
अगर Rent a Boyfriend-Girlfriend के नाम पर आपके साथ ठगी हो गई है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें. अगर अभी पैसे नहीं गए हैं, लेकिन कोई संदिग्ध प्रोफाइल, मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट या वेबसाइट दिखाई देती है, तो उसे भी I4C के Report Suspect फीचर के जरिए रिपोर्ट किया जा सकता है. शिकायत करते समय चैट, स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और पेमेंट से जुड़े सभी सबूत सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें- Fake Traffic Challan Scam: एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे पहचानें फर्जी चालान
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines