JioBharat Diwali Dhamaka: त्योहारों का सीजन में हर कोई अपने कस्टमर्स को बेहतरीन ऑफर्स देने की कोशिश करता है। रिलायंस भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहता है। ऐसे में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने भी जियो भारत दिवाली धमाका की घोषणा की है। इसके तहत आप JioBharat 4G फोन को केवल 699 रुपये में खरीद सकते हैं। ये उन लोगों के लिए अच्छी खबर है,जो बिना ज्यादा पैसा खर्च किए 2G वाले फीचर फोन से 4G फीचर फोन पर स्विच करना चाहते हैं।
बता दें कि ये ऑफर एक निश्चित समय के लिए ही है और एक बार समय पूरा होने पर डिवाइस को पुरानी कीमत पर ही बेचा जाएगा। यहां हम आपको बताएंगे कि आप इस फोन को कैसे खरीद सकते हैं और इसमें क्या कुछ खास मिलता है।
JioBharat 4G की कीमत
सबसे पहले कीमत की बात करते हैं। आपको बता दें कि जियो ने अपने इस 4G फोन को केवल 699 रुपये पर लिस्ट किया है। ये ऑफर दिवाली धमाका के तहत दिया जा सकता है। कंपनी ने पहले ही इस बात को क्लियर कर दिया है कि यह एक लिमिटेड ऑफर है, जिसमें 999 रुपये के फोन को 699 रुपये की खास कीमत पर खरीद सकते हैं।
Jio Phone
बता दें कि कंपनी अपने इस 4G फोन के लिए खास मंथली प्लान लाता है, जिसकी कीमत 123 रुपये हैं। इस प्लान के तहत आपको कई खास सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 14 जीबी डेटा, 455 + लाइव टीवी चैनल, मूवी प्रीमियर, JioCinema को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में QR कोड स्कैन के साथ डिजिटल पेमेंट रिसीव करने और ट्रांसफर करने की सुविधा दी गई है। इसमें JioChat का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे आप वीडियो, फोटो और मैसेज को भी शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Jio Diwali Dhamaka Offer: मुकेश अंबानी ने करोड़ों Jio यूजर्स को दिया दिवाली का गिफ्ट, रिचार्ज पर होगा 3,350 रुपये का फायदा
Reliance Jio दिवाली धमाका
बता दें कि Reliance Jio ने अपने इस ऑफर के तहत बहुत से बेहतरीन ऑफर्स की घोषणा की है। इसके तहत चुनिंदा प्लान के साथ रिचार्ज करने पर आपको EaseMyTrip, Ajio और Swiggy के वाउचर और ऑफर्स मिल रहे हैं। बता दें कि ये ऑफर 26 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर, 2024 तक वैलिड है और आप इसे Jio.com और MyJio ऐप से इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप जियो ट्रू 5G के 899 रुपये और 3,599 रुपये से रिचार्ज करके 3,350 रुपये का लाभ पा सकते हैं। इसमें EaseMyTrip से 3,000 रुपये का वाउचर, Ajio पर 200 रुपये का कूपन और Swiggy से 150 रुपये का वाउचर पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
49 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines