Reliance Jio vs BSNL Family Postpaid Plan: एक रिचार्ज से घर के सभी सदस्य प्लान को चला सके, क्या आप भी इस तरह के रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए टेलीकॉम के पोर्टफोलियो में इस तरह का प्लान उपलब्ध है। एक रिचार्ज में चार लोगों के लिए सुविधाओं के बेनिफिट्स शामिल हैं। देश की प्रमुख प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल के पोर्टफोलियो में तीन से चार यूजर्स के लिए रिचार्ज प्लान उपलब्ध है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक रिचार्ज से 4 लोगों के लिए नया पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। जियो भी अपने ग्राहकों को फैमिली प्लान प्रदान करता है। जियो और बीएसएनएल में से किसका फैमिली पोस्टपेड प्लान सबसे सस्ता है? आइए जानते हैं।
BSNL Family Postpaid Plan
भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है जिसके माध्यम से नए प्लान के बारे में बताया गया है। सिर्फ 999 रुपये का फैमिली पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की खासियत है कि एक मुख्य और 3 अन्य कनेक्शन के साथ प्लान की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसका मतलब है कि प्लान के साथ 4 कनेक्शन का फायदा दिया जा रहा है।
बात करें बीएसएनएल के 999 रुपये वाले प्लान के अन्य बेनिफिट्स की तो इस प्लान में 4 लोगों को अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और प्रत्येक उपयोगकर्ता को 75GB डेटा मिलेगा। कुल डेटा बेनिफिट 300GB तक मिलेगा। इस तरह से सिर्फ एक बार के रिचार्ज में घर के चार सदस्य प्लान की सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।
Jio Family Postpaid Plans
रिलायंस जियो द्वारा भी फैमिली पोस्टपेड प्लान ऑफर किया जाता है। अलग-अलग सुविधा और कीमत के साथ जियो द्वारा दो फैमिली प्लान दिए जाते हैं। कॉलिंग, एसएमएस और डेटा सुविधा के अलावा Amazon Prime Lite और Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन भी चाहिए तो इसके लिए जियो 749 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान है जो एक मुख्य और 3 अन्य यूजर्स को कनेक्शन प्रदान करता है। 4 यूजर्स के लिए ये फैमिली प्लान कुल 100GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इसमें एडिशनल 5GB डेटा का कनेक्शन भी सभी कनेक्शन को मिलता है। अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS के अलावा यूजर्स को JioCinema, JioCloud और JioTV का फायदा भी मिलता है।
जियो का एक प्लान सिर्फ 449 रुपये का है। इस फैमिली पोस्टपेड प्लान के साथ परिवार के 3 सदस्य जुड़कर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कुल डेटा बेनिफिट 75GB मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और JioCinema, JioCloud और JioTV का फ्री एक्सेस मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
6 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
10 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines