Reliance Jio Vs Airtel Rs 1199 Recharge Plan: एक वक्त था जब मोबाइल डेटा बहुत ज्यादा महंगा था। पूरे एक महीने के लिए सिर्फ एक या 2GB डेटा ही मिलता था। जिसकी वजह से कुछ लोग तो मैसेज देखने या कुछ छोटी फाइल डाउनलोड करने के तुरंत बाद डेटा ऑफ कर देते थे लेकिन Jio के आते ही सब बदल गया। आजकल मोबाइल डेटा और कनेक्टिविटी की जरूरत हर वक्त बनी रहती है। आज के इस डिजिटल युग में मनोरंजन से लेकर कई काम ऑनलाइन हो गए हैं, टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़कर एक धांसू रिचार्ज प्लान पेश कर रही हैं। ऐसे में जियो और एयरटेल दोनों ही 1199 रुपये का एक खास प्लान ऑफर कर रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि आपकी जरूरत के हिसाब से दोनों में से कौन-सा प्लान बेस्ट है? आइए इन प्लान्स का कंपैरिजन करें…
एयरटेल का 1199 रुपये वाला प्लान
- डेटा: इस प्लान में आपको टोटल 210GB डेटा यानी डेली 2.5GB डेटा मिलता है।
- वैलिडिटी: इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है।
- कॉलिंग: इसमें आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स की सुविधा मिलती है।
- SMS: आप रोजाना 100 फ्री SMS कर सकते हैं।
- OTT सब्सक्रिप्शन: यही नहीं इसमें फ्री अमेजन प्राइम का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस मिल रहा है।
- अन्य सुविधाएं: प्लान में आपको एयरटेल सेफ पे और एंटी-वायरस प्रोटेक्शन जैसी एडिशनल सर्विसेज भी मिल रही हैं।
जियो का 1199 रुपये वाला प्लान
- डेटा: दूसरी तरफ जियो इस प्लान में कुल 252 GB डेटा यानी डेली 3GB डेटा दे रहा है, जो एयरटेल से ज्यादा है।
- वैलिडिटी: इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन है।
- कॉलिंग: इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स की सुविधा मिलती है।
- SMS: रोजाना 100 फ्री SMS कर सकते हैं।
- OTT सब्सक्रिप्शन: जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड की फ्री एक्सेस मिल रहा है।
किसका प्लान आपके लिए बेस्ट?
ज्यादा डेटा: अगर आपका डेटा इस्तेमाल ज्यादा है, जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या वर्क फ्रॉम होम, तो जियो का 1199 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाता है।
OTT ऐप्स: वहीं, अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स के दीवाने हैं, तो एयरटेल का 1199 रुपये वाला प्लान Amazon Prime जैसी प्रीमियम सर्विस के साथ शानदार ऑप्शन लग रहा है।
ओवरऑल देखें तो जियो और एयरटेल दोनों ही प्लान्स अपने अपने सेगमेंट में बेस्ट हैं। डेटा लवर्स के लिए जियो ज्यादा अच्छा है, जबकि OTT और म्यूजिक एक्सेस के लिए एयरटेल बेहतर ऑफर दे रहा है। इसलिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन दोनों में से बेस्ट प्लान चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Amazon Black Friday Sale में आधी कीमत पर मिल रहे 65 इंच के स्मार्ट टीवी, देखें 3 सबसे तगड़ी डील्स
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
8 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
11 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
12 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
15 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines