Jio vs Airtel Free Amazon Prime Recharge Plans: देश में तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां हैं जिनमें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया कंपनी का नाम सबसे पहले आता है। जबकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी पीछे नहीं हैं। चारों टेलीकॉम कंपनी के बीच तगड़ा मुकाबला रहता है। हालांकि, चारों में सबसे टॉप में जियो और एयरटेल है और दोनों कंपनी का दावा रहता है कि वो देश के कोने-कोने में नेटवर्क की सुविधा और सस्ते प्लान पहुंचाते हैं।
जियो और एयरटेल दोनों कंपनियां ग्राहकों को कॉलिंग और अमेजन प्राइम का मजा सस्ते में दे रहे हैं। डेटा और एसएमएस के साथ अगर आप भी 84 दिनों वाले प्लान की तलाश में हैं तो आइए जानते हैं कि जियो और एयरटेल में किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता है।
एयरटेल का ओटीटी और कॉलिंग वाला सस्ता प्लान
एयरटेल की ओर से कई रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनमें कुछ ऐसे प्लान भी हैं जो ग्राहकों को मुफ्त ओटीटी, कॉलिंग, एसएमएस और डेटा सुविधा के साथ होते हैं। एयरटेल का 1,199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 SMS की सुविधा के साथ आता है। इसके साथ अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक की है।
अगर आप कम वैधता के साथ इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो एयरटेल का 838 रुपये वाला प्लान अपना सकते हैं। इस प्लान के साथ डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों तक की है।
जियो का 84 दिनों वाला सस्ता प्लान
रिलायंस जियो का 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान कई सुविधा के साथ उपलब्ध है। कॉलिंग, एसएमएस और डेटा बेनिफिट वाले प्लान की कीमत 1029 रुपये है। अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेली 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। अमेजन प्राइम का मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi: ये हैं 3 महीने के सस्ते रिचार्ज प्लान्स, जानें किसका प्लान सबसे बेस्ट?
संबंधित खबरें
क्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
55 mins agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
5 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
6 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
22 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines