Reliance Jio vs Airtel 56 Days Validity Recharge Plans: देश की दो सबसे प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल अपने ग्राहकों को सस्ते में ज्यादा सुविधा वाले प्लान पेश करने के लिए जानी जाती है। दोनों ही कंपनी अपने ग्राहकों को शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं। करीब 2 महीने की वैधता वाले रिचार्ज प्लान के साथ कॉलिंग, डेटा और अन्य बेनिफिट्स का लाभ मिलता है। हालांकि, जियो और एयरटेल में से किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता है? दोनों कंपनियों में 56 दिनों की वैधता के साथ कौन सी कंपनी सस्ता प्लान ऑफर कर रही है? आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
जियो का 56 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज
देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी जियो द्वारा अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ प्लान पेश किए जाते हैं। जियो का 56 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 629 रुपये का आता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान के साथ कुल 112 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। अन्य बेनिफिट्स के तौर पर जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस बिल्कुल मुफ्त मिलता है।
एयरटेल का 56 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
एयरटेल का नाम देश के दूसरे सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी की लिस्ट में आता है। एयरटेल का 56 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 579 रुपये का आता है। इस लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। इसके अलावा हर दिन 1.5 GB डेटा बेनिफिट मिलता है।
एयरटेल की ओर से 649 रुपये का भी एक प्लान ऑफर किया जाता है जिसकी वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान के साथ 579 रुपये वाले बेनिफिट्स हैं, बस डेटा बेनिफिट अधिक है। हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: फ्री में कॉलिंग के साथ Amazon Prime का फायदा, जानें 84 दिनों वाला किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
17 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines