Reliance Jio True 5G Service Availability India: देश में 5जी सर्विस की शुरुआत होने के साथ ही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपनी ट्रू 5जी सर्विस को विस्तार करने में लगी हुई है। लॉन्च के बाद से धीरे-धीरे देश के ज्यादातर क्षेत्रों में अपनी 5जी सर्विस को शुरू कर चुकी है।
हाल ही में कंपनी ने 8 राज्यों- आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), ओडिशा (Odisha), पंजाब (Punjab), राजस्थान(Rajasthan), तेलंगाना (Telangana), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के 10 शहरों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की है, जिसमें शहरों की कुल संख्या 236 है।
और पढ़िए –Google Maps ने EVs चार्जिंग स्टेशन्स समेत कई फीचर्स का किया ऐलान, जानें किसका क्या काम?
मिलेगा 1GBPS की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा
जियो की ओर से इन शहरों में यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1GBPS स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट मिलेगा। इसके लिए कंपनी की ओर से एलिजिबल यूजर्स को जियो वोलकम ऑफर में इनवाइट भी किया जाएगा।
जियो ने 10 शहरों में शुरू की 5जी सर्विस
Jio के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें आठ राज्यों के इन 10 शहरों में जियो True 5G सेवाओं को शुरू करने पर गर्व है। इस लॉन्च के साथ 236 शहरों में Jio यूजर नए साल 2023 में Jio True 5G के ट्रांसफॉर्मेशन बेनिफिट्स का आनंद ले सकते हैं। ये नए लॉन्च किए गए ट्रू 5G शहर जरूरी टूरिस्ट और कॉमर्स डेस्टिनेशन होने के साथ-साथ हमारे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं।”
जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ जियो के प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र के ग्राहकों को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा, बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वचालन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, के क्षेत्रों में विकास के अनंत अवसर भी मिलेंगे। इनमें कृषि, आईटी और छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) भी शामिल होंगे।
और पढ़िए –Best Recharge Plan: 200 रुपये से भी कम में 3 महीने के लिए पाएं OTT समेत कई बेनिफिट्स!
Reliance Jio True 5G Service Availability Cities in India
कंपनी के अनुसार आंध्र प्रदेश में हिंदूपुर, मदनपल्ले और प्रोद्दातुर शहर, छत्तीसगढ़ में रायगढ़, ओडिशा में तालचेर, पंजाब में पटियाला, राजस्थान में अलवर, तेलंगाना में मनचेरियल, उत्तर प्रदेश का गोरखपुर और उत्तराखंड का रुड़की आज से जियो की 5जी सेवाओं का लुत्फ उठा सकेंगे।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
9 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
13 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines