Reliance Jio True 5G Network Extends Battery Life: वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही की अर्निंग कॉल में रिलायंस जियो ने अपने ‘ट्रू 5G’ नेटवर्क में एक खास अपग्रेड की घोषणा की, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के साथ ही बैटरी लाइफ को बढ़ाने का दावा कर रहा है। जियो भारत का इकलौता टेलीकॉम प्रोवाइडर है जो स्टैंडअलोन यानी SA आर्किटेक्चर के जरिए 5G सर्विस ऑफर करता है। इस नेटवर्क की गीगाबिट स्पीड फोन की इलेक्ट्रिसिटी कंसम्पशन को कम करता है, जिससे बैटरी लाइफ 20-40% तक बढ़ सकती है।
कैसे बढ़ेगी बैटरी लाइफ?
रिलायंस जियो के SA 5G नेटवर्क में टेक्नोलॉजी अपग्रेड शामिल हैं, जिनमें पावर मैनेजमेंट का खास ध्यान रखा गया है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष किरण थॉमस ने बताया है कि स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर और कैरियर एग्रीगेशन जैसे फीचर्स की वजह से बैटरी एफिशिएंसी बढ़ती है। जियो का नेटवर्क एनर्जी-सेविंग बैंड को अच्छे से अलॉट करता है, जिससे हैंडसेट की पावर कंसम्पशन कम होती है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp पर कॉल रिकॉर्डिंग संभव, 90% लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक, देखें प्रोसेस
कॉल क्वालिटी में अपग्रेड
जियो के 5G नेटवर्क में वॉयस ओवर न्यू रेडियो (VoNR) फीचर भी शामिल है, जो 5G पर कॉल की आवाज की क्वालिटी में अपग्रेड करता है और कॉल सेटअप में लगने वाले टाइम को कम करता है। इसके अलावा, जियो का 5G नेटवर्क GPS में बेहतर एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर 10 मीटर के अंदर भी ज्यादा अच्छे से काम करता है, जो नेविगेशन और हाइपरलोकल सर्विस के लिए बहुत फायदेमंद है।
भीड़भाड़ वाले एरिया में बेहतर एक्सपीरियंस
टाइम डिवीजन डुप्लेक्स (TDD) टेक्नोलॉजी की मदद से जियो कई स्पेक्ट्रम बैंड्स में आसानी से मैनेज कर सकता है, जिससे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी नेटवर्क पावरफुल बना रहेगा। जियो का 5G नेटवर्क घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी एक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस दे सकता है। इन सभी बदलावों के साथ यकीनन कंपनी फोन की बैटरी को बेहतर बना सकती है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines