Reliance Jio Recharge Plans with OTT Apps Discontinued: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने चुनिंदा प्लानों की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने कुछ प्लानों के रेट बढ़ा दिए हैं। जियो की ओर से करीब 19 रिचार्ज प्लानों की कीमतों का संशोधन कर रेट में बढ़ोतरी की जा चुकी है। इनमें पोस्टपेड और प्रीपेड जैसे प्लान्स शामिल हैं जिनकी कीमतों में 27 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई। 28 दिन से लेकर 1 साल तक की वैधता वाले रिचार्ज प्लानों की कीमतों में बदलाव किया जा चुका है और नए प्लान की लिस्ट 3 जुलाई 2024 से सभी के लिए लागू भी कर दी गई हैं।
बंद हुए ओटीटी बेनिफिट्स वाले ऐप्स
जियो यूजर्स की पॉकेट पर भार के साथ कंपनी ने मनोरंजन पैक को भी बंद कर दिया है। जहां पहले कंपनी की ओर से मनोरंजन वाले 21 प्लान हुआ करते थे। वहीं, अब जियो प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 7 प्लान ही उपलब्ध हैं। जियो की ओर से अपने एंटरटेनमेंट प्लानों को हटा दिया गया है। ऐसे में यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, सोनीलिव जैसे ओटीटी ऐप्स का मजा किफायती दामों में नहीं उठा सकेंगे, आइए जानते हैं कौन-कौन से एंटरटेनमेंट प्लान बंद कर दिए गए हैं?
Jio Plans Under Rs 1000
जियो की ओर से 1000 रुपये से कम में 3 प्लान पेश किए जाते थे। 805 रुपये वाले प्लान के साथ रोजाना 2GB डेटा, ZEE5 और Sonyliv जैसे बेनिफिट्स 84 दिनों के लिए मिलते थे। इसके अलावा एक प्लान 806 रुपये का 84 दिनों की वैधता के साथ था, जो 805 रुपये वाले बेनिफिट्स जैसा ही है। हालांकि, एक प्लान 909 का था जिसमें बेनिफिट्स 806 और 805 की तरह थे बस डेटा बेनिफिट थोड़ा ज्यादा मिलता था। इस प्लान के साथ रोजाना 2.5 GB डेटा का फायदा मिलता है। जियो ने इन 3 तीन एंटरटेनमेंट प्लान के अलावा और भी प्लानों को बंद कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Jio के बाद एयरटेल के भी महंगे हुए प्लान्स, चेक करें लिस्ट
Jio Plans Under Rs 5000
5000 रुपये से कम कीमत में आने वाले कई एंटरटेनमेंट प्लान बंद कर दिए गए हैं। सभी प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ हैं। हालांकि, डेटा की जीबी और ओटीटी ऐप्स की गिनती बढ़ने के साथ प्लानों के रेट भी ज्यादा हैं।
- जियो के 2999 रुपये वाले प्लान के साथ प्रतिदिन 2.5GB डेटा का फायदा मिलता था, लेकिन इस प्लान को भी बंद कर दिया गया है।
- जियो का 3178 रुपये वाला प्लान भी प्रतिदिन 2.5GB डेटा के साथ आता था, लेकिन उसके साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी शामिल था।
- Sony LIV और ZEE5 के सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला 3225 और 3226 रुपये का प्लान भी बंद कर दिया गया है।
- हर दिन 2जीबी और Amazon Prime Video के सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला 3227 रुपये का प्लान भी बंद हो गया है।
- 3662 रुपये वाला प्लान हर 2.5GB डेटा समेत सोनीलिव और जी5 के साथ आता था, वो भी बंद हो गया है।
- हर दिन 2जीबी डेटा के साथ आने वाला 4498 रुपये का प्लान JioTV Premium सब्सक्रिप्शन और 78GB बोनस डेटा के साथ आता था, लेकिन कंपनी ने इस प्लान को भी हटा दिया है।
ये भी पढ़ें- BSNL के सस्ते Recharge Plans; लिस्ट में कीमत और बेनिफिट्स देख आप भी कहेंगे- वाह!
संबंधित खबरें
GTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
12 mins agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
4 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
5 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
22 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines