Reliance Jio Special Plans: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए चुनिंदा रिचार्ज प्लान पर खास ऑफर के साथ अपनी 8th एनिवर्सरी मना रहा है। इस सेलिब्रेशन में 5 से 10 सितंबर के बीच रिचार्ज करने वाले ग्राहक कुछ प्लान्स पर 700 रुपये के एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स का मजा ले सकते हैं। टेलीकॉम दिग्गज अपने 899 रुपये और 999 रुपये की कीमत वाले क्वार्टरली रिचार्ज प्लान के साथ-साथ 3599 रुपये की कीमत वाले अपने एनुअल प्लान के साथ कई सुविधाएं दे रहा है।
टेलीकॉम इंडस्ट्री में मचाई हलचल
इस सेलिब्रेशन ऑफर में आपको एक्स्ट्रा डेटा, पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप, जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप और AJIO शॉपिंग वाउचर मिलेंगे। आठ साल पहले लॉन्च किया गया, जियो भारत के डिजिटल परिवर्तन में सबसे आगे रहा है, जिसने हाई-स्पीड डेटा को किफायती और सुलभ बनाकर टेलीकॉम इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। वर्तमान में जियो के इस वक्त 49 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।
ये भी पढ़ें : iPhone15 Pro Max के दाम 21 हजार तक गिरे, iPhone 16 के लॉन्च से पहले बंपर छूट!
इन प्लान्स पर ज्यादा डेटा
इस खास ऑफर के दौरान आपको 899 रुपये और 999 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 2GB डेली डेटा मिल रहा है, 899 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिन और 999 रुपये वाले प्लान की वैधता 98 दिन है। वहीं, 3599 रुपये वाले सालाना प्लान में 2.5GB का थोड़ा ज्यादा डेली डेटा कोटा मिलता है, जो 365 दिनों के लिए वैलिड है। ये सभी प्लान यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ आते हैं।
मिल रहा है इतना कुछ एक्स्ट्रा
इन प्लान में अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसके साथ अब आपको Disney+ Hotstar, Sony Liv समेत 10 पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन बंडल भी मिल रहा है, साथ ही प्लान में 10GB डेटा वाउचर भी मिलेंगे, जिसकी कीमत 175 रुपये है और यह 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को Zomato Gold का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जो उन्हें अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में फूड ऑर्डर करते टाइम डिस्काउंट और ऑफर का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को AJIO पर खरीदारी करने पर 500 रुपये का वाउचर मिलेगा, जिसे 2999 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर रिडीम किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
7 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
8 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
11 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines