Reliance Jio Rs 666 vs 749 Recharge Plans: आपके पास कौन सी सिम कार्ड है? क्या आप एक रिलायंस जियो यूजर हैं? आप भी कंपनी के सस्ते प्लानों का लाभ उठाना पसंद करते हैं? तो ऐसे में कितनी दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को आप अपनाना पसंद करते हैं? लंबी वैधता की तुलना में आप करीब 3 महीने तक की सुविधा प्रदान करने वाले प्लानों को अपनाना पसंद करते हैं?
अगर हां, तो आइए आपको जियो के करीब 3 महीने की वैधता वाले रिचार्ज प्लानों के बारे में बताते हुए 666 और 749 रुपये वाले प्लानों में कौन सा रिचार्ज प्लान बेस्ट रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं।
करीब 3 महीने की वैधता वाले रिचार्ज प्लान
मार्केट में कई तरह के रिचार्ज प्लान हैं और इनमें कुछ ऐसे प्लान हैं जो आपके लिए किफायती भी हो सकते हैं। अगर करीब 3 महीने की वैधता वाले प्लान को अपनाना चाहते हैं तो जियो के 666 और 749 रुपये वाले प्लान को अपना सकते हैं। हालांकि, इन दोनों प्लान में से कौन सा रिचार्ज आपके लिए बेस्ट होने के साथ किफायती है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
Reliance Jio 666 Plan Details
रिलायंस जियो की ओर से करीब 3 महीने की वैधता वाले रिचार्ज प्लान 666 रुपये में ऑफर किया जाता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस समेत अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है। बात करें बेनिफिट्स की तो प्लान के साथ रोजाना 1.5GB डेटा का फायदा मिलता है। अगर डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाए तो आप 64 Kbps स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान के साथ जियो ऐप्स का फायदा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- 1 साल या 11 महीने? कौन सी वैधता वाला रिचार्ज प्लान सस्ता
Reliance Jio 749 Plan Details
वहीं, अगर बात करें जियो के 749 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की तो इसके साथ आपको 90 दिनों की वैधता मिलती है। 666 रुपये के प्लान के साथ आपको 84 दिनों की वैधता का फायदा मिलता है। जबकि, 90 दिनों वाले प्लान के साथ डेटा बेनिफिट मिलता है। आप 749 रुपये के रिचार्ज के साथ रोजाना 2GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा प्लान के साथ जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- 107 रुपये में मिलेगा 3GB डेटा और कॉलिंग का फायदा
दोनों में से कौन सा प्लान रहेगा किफायती?
जियो का 666 रुपये वाला प्लान रोजाना 1.5 जीबी और 84 दिनों की वैधता के साथ है। वहीं, जियो का 749 रुपये वाला रिचार्ज प्लान रोजाना 2 जीबी और 90 दिनों की वैधता के साथ है। दोनों प्लान की कीमत में 83 रुपये का अंतर है। अगर आप अधिक वैधता के साथ अधिक डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके लिए 749 रुपये का प्लान बेस्ट रह सकता है। जबकि, डेली 2GB डेटा बेनिफिट के मामले में 714 रुपये का प्लान भी चुन सकते हैं। ये प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है, जो 666 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की तुलना में सिर्फ डेटा के मामले में कम है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
8 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
10 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
11 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
13 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines