Reliance Jio Recharge Plans: लंबी वैधता में कीमत के अलावा अन्य बेनिफिट्स के मामले में कौन सा प्लान किफायती हो सकता है? ये क्या आप भी सोचते हैं लेकिन ज्यादा सिरदर्दी न करते हुए हर बार की तरह वो ही प्लान चुन लेते हैं जो काफी समय से चुनते आ रहे हैं? अगर हां, तो रिचार्ज प्लान की कीमतों के साथ अपने हर बार वाले प्लान को बदलने का भी वक्त आ गया है। आमतौर पर यूजर्स लंबी वैधता वाले प्लानों में 84 दिनों का प्लान अपनाना पसंद करते हैं जो अलग-अलग बेनिफिट्स और कीमत के साथ आता है।
हालांकि, अगर गौर किया जाए तो कई बार अधिक कीमत वाला प्लान सस्ते में मिल रहे दूसरे प्लान से बेस्ट हो सकता है जिसकी वजह सिर्फ दिन पर ध्यान न दें तो बेनिफिट्स हो सकती है। अगर आप एक रिलायंस जियो यूजर हैं तो 84 दिन और 90 दिनों वाले प्लान में आपके लिए कौन सा रिचार्ज बेस्ट हो सकता है? आइए जानते हैं।
84 दिन या 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान?
84 और 90 दिन, जानकर आप भी दिनों के हिसाब से अनुमान लगा रहे होंगे कि अधिक दिन वाला ज्यादा महंगा है लेकिन फर्क सिर्फ 10 रुपये का है और 6 दिन अधिक है। सरल भाषा में कहें तो जब हमने 84 दिन और 90 दोनों वाले रिचार्ज प्लान की तुलना की तो दोनों में सस्ते और बेस्ट प्लान का फर्क देखने को मिला।
कौन सा रिचार्ज प्लान सस्ता?
सस्ते की बात करें तो इसमें कोई दोराय नहीं है कि 84 दिनों की वैधता वाला प्लान सस्ता है। जियो की ओर से 84 दिनों के लिए 889 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा दिया जा रहा है। जबकि, 90 दिनों वाले प्लान के साथ 899 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा दिया जा रहा है। सस्ते के साथ बेस्ट चाहिए तो इसमें 90 दिनों वाला प्लान बेस्ट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Tips: कोई दूसरा तो नहीं पढ़ रहा आपके पर्सनल मैसेज? जानकर तुरंत करें लॉक
जियो का कौन सा रिचार्ज प्लान बेस्ट?
84 दिन और 90 दिनों वाले प्लान की कीमत में 10 रुपये का फर्क है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा दोनों प्लान के साथ दिया जा रहा है। मगर एक चीज जो 90 दिनों वाले प्लान को बेस्ट बनाती है वो डेटा बेनिफिट है। जी हां, 90 दिनों वाले प्लान के साथ हर दिन 2GB डेटा के अलावा 20GB डेटा एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट मिलता है। जबकि, 84 दिनों वाले प्लान के साथ हर दिन 1.5 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। दोनों True 5G प्लान हैं और ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
4 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
6 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
8 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
9 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
11 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines