हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio का 230 रुपये प्रति माह वाला रिचार्ज प्लान! डेली 2.5GB डेटा के साथ मिलेंगे कई फायदे

Reliance Jio Recharge Plan: आप रिचार्ज प्लान करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आप लंबी वैधता वाला प्लान अपना सकते हैं। आज हम आपको जियो के 230 रुपये प्रति माह वाले रिचार्ज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके साथ डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। 

विज्ञापन
रिचार्ज प्लान

Reliance Jio Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो कई तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। ये प्लान अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ होते हैं। इनमें कुछ ऐसे प्लान भी होते हैं जो लोगों की पॉकेट पर कम भार डालने के साथ बेनिफिट्स के मामले में शानदार होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ 230 रुपये प्रति माह के खर्च में आपको डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई सुविधा का फायदा दे सकते हैं। आइए आपको जियो के किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।

जिया का किफायती रिचार्ज

जियो शुरुआत से ही अपने यूजर्स के बीच बेहतरीन नेटवर्क, डेटा बेनिफिट, कॉलिंग और अन्य तरह की सुविधा के लिए जाना जाता है। इनमें 1 दिन, 7 दिन, 14 दिन, 28 दिन के अलावा 84 दिनों से लेकर 365 दिनों तक की वैधता वाले रिचार्ज प्लान शामिल होते हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज करवाते-करवाते थक चुके हैं तो ऐसे में अधिक वैधता वाले प्लान को अपना सकते हैं।

जियो का ज्यादा वैधता वाला रिचार्ज प्लान

जियो की ओर से 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। लंबी वैधता में एक रिचार्ज प्लान की कीमत 2,999 रुपये है जो प्रति माह 230 रुपये के खर्च के साथ पड़ता है। 28 दिनों के हिसाब से इस प्लान के लिए आपका हर महीने 230 रुपये का खर्चा आएगा।

ये भी पढ़ें- 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट! जानें बेनिफिट्स

Jio Rs 2999 Plan Benefits

रिलायंस जियो का 365 दिनों वाला प्लान 2999 रुपये का आता है। इसमें प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। कुल डेटा 912.5 जीबी तक मिलता है। हाई स्पीड इंटरनेट की डेटा लिमिट खत्म होने पर 64 केबीपीएस के साथ आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो 28 दिन के आधार पर 230 रुपये प्रति माह वाला 2999 रुपये का प्लान डेली 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5जी डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इस प्लान में JioCinema, JioTV और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

ये भी पढ़ें- 70 दिनों की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज प्लान! 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें