Reliance Jio Recharge Plan Under Rs 400: किसी से फोन पर बात करनी हो या सोशल मीडिया का घंटों इस्तेमाल करना हो, इसके एक अच्छा रीचार्ज प्लान होना जरूरी है। अगर घर Wi-Fi नहीं लगा हुआ है या हम घंटों घर से बाहर रहते हैं या कहें कि वाईफाई कनेक्शन से दूर रहते हैं तब भी अधिक डेटा वाला रिचार्ज चुनना हमारे लिए जरूरी हो जाता है। ये ही कारण है कि हम अधिक वैधता और कम कीमत में ज्यादा सुविधा वाला रिचार्ज प्लान अपनाने का सोचते हैं। सस्ते और अधिक सुविधा वाले रिचार्ज प्लान को प्रोवाइड करने वाली टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो का नाम सबसे पहले आता है।
देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी जियो अपने ग्राहकों को विभिन्न सुविधाओं और वैधता के साथ रीचार्ज प्लान ऑफर करती है जिससे एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को तगड़ी टक्कर भी मिलती है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 400 रुपये से कम में 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। आइए जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।
Reliance Jio Rs 395 Recharge Plan
जियो की ओर से 400 रुपये से कम कीमत में 395 रुपये का एक रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है, जो लंबी वैधता के साथ आता है। अगर आप 84 दिनों की वैधता के साथ वाले प्लान को अपनाते हैं तो 700-800 रुपये खर्च करने से बेहतर है कि आप 395 रुपये वाला रिचार्ज प्लान अपना लें।
ये भी पढ़ें- 70 दिनों की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज प्लान!
Jio Rs 395 Plan Benefits
अगर बात करें जियो के 395 रुपये वाले प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स की तो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस का फायदा मिलता है। हालांकि, डेटा के मामले में ये प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा बेस्ट है जो इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा खास नहीं करते या फिर ज्यादातर समय उनका फोन वाई-फाई से कनेक्ट रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्लान के साथ कुल डेटा 6GB तक ही मिलता है। इसका मतलब ये है कि 84 दिनों की वैधता के साथ यूजर्स को सिर्फ 6GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान के साथ कुल 1000 SMS का फायदा मिलता है। प्लान के साथ जियो ऐप्स का भी मुफ्त एक्सेस मिलता है।
ये भी पढ़ें- कहीं आपके घर के AC में न हो जाए Blast, जल्दी जानें बचाव के 7 तरीके
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
9 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
13 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines