Reliance Jio Annual Recharge Plan: देश में तीन प्रमुख प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा विभिन्न कीमत और सुविधाओं के साथ प्लान पेश किया जाता है। तीनों कंपनियों के रिचार्ज प्लान देशभर में नेटवर्क के दावे के साथ हैं। बात करें अगर सबसे पहले नंबर पर आने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तो ये यूजर्स को सस्ते और बेस्ट सर्विस प्लान्स देने का दावा करती है। हाल ही में कंपनी की ओर से करीब 1 साल यानी 11 महीने का रिचार्ज प्लान पेश किया गया है।
जियो का नया 11 महीने वाला प्लान
जियो का लेटेस्ट 11 महीने वाला प्लान लोगों की पसंद में से एक बन सकता है। दरअसल, जियो के प्लान लिस्ट में पहले से ही 11 महीने का रिचार्ज प्लान है जो ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उम्मीद है कि कंपनी का नया प्लान भी यूजर्स के लिए बेस्ट और बजट फ्रेंडली रहेगा।
जियो के नए 336 दिनों वाले प्लान की कीमत
जियो का लंबी वैधता वाला रिचार्ज प्लान सिर्फ 1,748 रुपये का है। इससे हर महीने रिचार्ज करने की सिरदर्दी नहीं रहेगी। सालभर रिचार्ज से छुट्टी वाला ये प्रीपेड प्लान 11 महीने की वैधता के साथ है। हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा SMS और ओटीटी ऐप्स का बेनिफिट भी शामिल है।
कम में ज्यादा सुविधा का फायदा
जियो का 1748 रुपये वाला रिचार्ज प्लान यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3600 SMS का फायदा देता है। प्लान के साथ Jio TV का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलता है। जियो टीवी ऐप के जरिए मुफ्त में लाइव टीवी चैनल्स और वेब सीरीज का आनंद उठा सकते हैं। डेटा स्टोरेज के लिए 50GB तक AI Cloud का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलता है।
जियो का 895 रुपये वाला प्लान
जियो का 895 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स, एसएमएस और डेटा का फायदा मिलता है, लेकिन ये बेनिफिट हर 28 दिनों तक मिलेंगी। प्लान के साथ यूजर्स को सभी नेटवर्क के लिए कॉलिंग बेनिफिट मिलेगा। हर 28 दिन में 50 SMS और प्रतिदिन 2GB डेटा की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: ये है 150 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, मिलेगा कॉलिंग और बंपर डेटा का फायदा
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 hr agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines