Reliance Jio Prepaid Recharge Plans: रिलायंस जियो ने साल के शुरुआत में न्यू ईयर प्लान ऑफर किया था, जिसके बाद अब दो जबरदस्त नए रिचार्ज प्लान पेश कर दिए हैं, जिनमें डेटा, कॉलिंग और SMS समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इनमें शामिल एक प्लान 30 दिनों की वैधता और दूसरा 90 दिनों की वैधता के साथ है।
जियो की ओर से 349 रुपये और 899 रुपये के दो नए प्लान पेश किए हैं। ये दोनों प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं जिन्हें कंपनी की पोर्टफोलियो पर जोड़ दिया गया है। आइए जियो के इन दोनों प्लानों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Reliance Jio Rs 349 Recharge Plan
जियो का 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो पर जोड़ा गया है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होती है। इसमें कुल 75GB डेटा मिलेगा। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसमें रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल सकती है। इसमें जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है। ये प्लान 5G डेटा को सपोर्ट करता है।
Jio Rs 899 Recharge Plan
जियो का 899 रुपये वाला प्लान रोजाना 2.5GB डेटा की सुविधा के साथ है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इस तरह से यूजर को डेली 2.5GB डेटा के हिसाब से कुल 225GB डेटा के साथ आता है। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ये प्लान भी 5जी सपोर्ट के साथ है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ प्लान का 5जी होना जरूरी नहीं है। अगर आप 5जी नेटवर्क का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपका क्षेत्र 5जी के लिए एलिजिबल होना चाहिए। इसके अलावा आपके फोन का 5जी होना भी जरूरी है। इसके अलावा ये भी बता दें कि जियो के पास और भी कई प्लान है जो 5जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आते हैं।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
7 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
8 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
11 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines