Reliance Jio Prepaid Plans: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने एक वार्षिक प्रीपेड प्लान की घोषणा की है, जिसमें भरपूर डेटा से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री मैसेज सहित कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध है। आइए रिलायंस जियो के इस नए वार्षिक प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
जियो ने पेश किया खास प्लान
रिलायंस जियो ने जिस नए प्लान की घोषणा की है, वह 3,227 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है। यह पूरे एक साल की वैधता के साथ आता है और इसमें भरपूर डेटा के साथ फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्स्क्रिप्शन की सुविधा मिलती है। यानी आप इस प्लान के तहत मूवी, स्पोर्ट्स सहित अन्य टीवी शोज का आनंद ले सकेंगे।
मिलेगा प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा
जियो के 3,227 रुपये वाले प्लान में आपको प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा की सुविधा मिलेगी, इस तरह आपको इस प्लान में कुल 730 GB डेटा मिलेगा। डेटा के साथ-साथ इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन फ्री 100 एसएमएस मिलेगा। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को रिलायंस जियो के इस प्लान में JioCloud, JioTV और JioCinema तक मुफ्त पहुंच का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन की सब्सक्रिप्शन भी मिलती है।
यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध के बीच Google की बड़ी कार्रवाई, लाइव ट्रैफिक फीड को किया डिसेबल
3178 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
कंपनी अपने ग्राहकों को 3178 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी ऑफर करती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें आपको 1 साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल एडिशन की सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो का यह प्लान 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें रोजाना 2 GB हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud की भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
55 mins agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 hr agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
5 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
7 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines