Jio Best Plans: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इनमें से एक 719 रुपये का प्लान है जिसका ऐलान कंपनी साल 2021 में कर चुकी थी, जिस समय उन्होंने अपने प्लानों की कीमतें बढ़ाईं थी। ऐसे में ज्यादातर ग्राहकों को 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की जानकारी होगी। हालांकि, कंपनी का दूसरा प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए नया होगा जिसकी कीमत 750 रुपये है। इसे सिर्फ स्वतंत्रता दिवस 2022 समारोह के तौर पर पेश किया गया है जो कुछ समय तक ही रहेगा। आइए 719 रुपये और 750 रुपये वाले प्लानों के बारे में जानते हैं।
Jio Rs 719 Plan
जियो का 719 रुपये वाला प्लान कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इसकी वैधता 84 दिनों तक की है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और रोजाना 2GB डेटा का लाभ मिलता है।
डेली डाटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इसमें जियो के ऐप का भी यूज फ्री में किया जा सकता है। JioTV, JioSecurity, JioCinema और JioCloud समेत अन्य जियो ऐप्स का बेनिफिट मिलता है।
और पढ़िए – मोबाइल खोने या चोरी होने पर करें UPI payment Deactivate, ये है आसान तरीका
Jio Rs 750 Plan
जियो का 750 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ है। ये प्लान दो भागों में पेश किया गया है जिसमें पहला भाग 749 रुपये का है और दूसरा भाग 1 रुपये का है। 749 रुपये के प्लान में 90 दिनों तक यूजर्स 2GB डेली डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
इसमें 1 रुपये का प्लान एक डेटा वाउचर है जिसे MyJio अकाउंट में जमा किया जाएगा। इसके जरिए यूजर को 100MB डेटा मिलेगा। इस 100MB डेटा वाउचर को ग्राहकों के लिए 90 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इसमें भी Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
47 mins agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
4 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
7 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines