Reliance Jio Preapaid Plan: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इन दिनों करोड़ों ग्राहकों की पसंदीदा टेलीकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी इन दिनों अलग-अलग प्राइस रेंज में कई धांसू रिचार्ज प्लान्स पेश कर रही है, जो सबसे जबरदस्त बेनिफिट्स के साथ आते हैं। ऐसा लग रहा है कि कंपनी BSNL के बढ़ते यूजर्स को देख कर घबरा रही है। जियो भी अपने यूजर्स को सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा प्लान्स ही नहीं, बल्कि OTT ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन वाले प्लान्स भी ऑफर कर रहा है। आज हम आपको ऐसे ही एक शानदार प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें फ्री 11 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है…
175 रुपये है ये जबरदस्त प्लान
जियो के प्लान्स में एक ऐसा प्लान भी है जो कम कीमत में फुल ऑन एंटरटेनमेंट ऑफर करता है। इसे जियो का सबसे बढ़िया एंटरटेनमेंट प्लान भी कहा जा सकता है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 175 रुपये है और इसमें यूजर्स को कई बेनिफिट्स मिलते हैं। आइए इस प्लान के बेनिफिट्स जानें…
Jio एंटरटेनमेंट प्लान के बेनिफिट्स
जियो की वेबसाइट के मुताबिक इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है और इसमें यूजर्स को कुल 10GB हाई स्पीड डेटा मिलता है, जिसे आप अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म्स पर मूवी या वेब सीरीज देखने में यूज कर सकते हैं। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें 11 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
इन ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन
इसमें सन एनएक्सटी, कंचा लन्नका, सोनी लिव, जी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी प्लस, प्लेनेट मराठी, चौपाल, होइचोई और जियो टीवी जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा, प्लान में 28 दिनों का Jio सिनेमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसका कूपन आपको MyJio में मिल जाएगा।
किसके लिए है ये बेस्ट प्लान?
वहीं, अगर आप भी बहुत ज्यादा ऑनलाइन कंटेंट देखने का शौक रखते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है। इसमें कम कीमत पर कई OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि, अगर आप ज्यादा डेटा और कॉलिंग वाले प्लान की तलाश में हैं, तो आपको जियो के अन्य प्लान्स को चेक करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग में किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स को होगा सीधा फायदा
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines