Reliance Jio Plans under 900: रिलायंस जियो देश के प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। ये अपने ग्राहकों अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स के साथ कई प्लान ऑफर करती है। इंटरनेट की दुनिया में क्रांति लाने वाली टेलीकॉम कंपनी जियो ने एक शानदार प्लान ऑफर किया है जो 900 रुपये से कम में 11 महीने की वैधता के साथ आता है।
ज्यादातर कंपनियां 12 महीने या 365 दिनों की वैधता वाला प्लान ऑफर करती है। हालांकि, रिलायंस जियो (Reliance Jio Recharge Plan) 11 महीने का प्लान लेकर आया है, जिसकी कीमत 900 रुपये से कम है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
जियो का 11 महीने वाला प्लान
जियो की ओर से 895 रुपये का प्लान पेश किया गया है जो कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान का यूजर्स 336 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्लान अपने यूजर्स को 11 महीने के लिए 2GB डाटा का इस्तेमाल हर 28 दिनों के लिए देता है। ये 28 दिनों के साथ 12 साइकिल में प्लान में आता है।
Jio 895 Plan Benefits
जियो का 895 रुपये वाला प्लान 2GB डाटा के साथ है। इसमें हर 28 दिनों में यूजर्स को 2GB डाटा मिलता है। इंटरनेट खत्म होने पर डाटा की स्पीड कम होकर 64kbps हो आ जाती है। प्लान में कुल 24 जीबी डाटा का फायदा मिलता है।
बात करें अन्य बेनिफिट्स की तो इसमें किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। साथ में फ्री sms की भी सविधा मिलती है। हर 28 दिनों के प्लान में 50 एसएमएस करने की सुविधा फ्री है।
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भी फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आप जियो सिनेमा, जियो टीवी आदि जियो ऐप्स का फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं।
Jio 899 Plan Benefits & Details
जियो 899 रुपये का भी एक प्लान ऑफर करता है। इसकी वैधता भी 336 दिनों की है। इसमें हर 28 दिनों के लिए 2GB डेटा का लाभ मिलता है। साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो ऐप्स का भी फ्री एक्सेस मिलता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
11 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
15 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
17 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
18 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
19 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines