Reliance Jio Phone Recharge Plan: देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को किफायती रिचार्ज प्लान देने के मामले में जानी जाती है। ये ही कारण है कि कंपनी के यूजर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को कड़ी टक्कर भी मिलती है। इन दोनों कंपनियों की टेंशन बढ़ाने के लिए जियो ने एक खास ऑफर पेश किया है जिसमें एक या दो दिन के लिए नहीं बल्कि दो महीने के लिए मुफ्त में रिचार्ज प्लान का फायदा दिया जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर का फायदा चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिल सकेगा। आइए जानते हैं कि जियो किन यूजर्स को 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान बिल्कुल फ्री दे रहा है?
जियो का खास ऑफर
रिलायंस जियो की ओर से 234 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इस प्लान को हाल ही में जियो भारत 4जी फोन यूजर्स के लिए पेश किया है। 999 रुपये की कीमत में आने वाला जियो भारत (JioBharat 4G Phone) अगर आपने भी खरीदा है तो इस प्लान का फायदा आप भी उठा सकते हैं, लेकिन 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने के फ्री प्लान की सुविधा का लाभ हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है।
Jio Rs 234 Plan Benefits
जियोभारत फोन यूजर्स को 234 रुपये के रिचार्ज का फायदा दिया जाता है। बात करें प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 0.5GB डेटा का फायदा मिलता है। ये प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Jio Rs 234 Plan Availability
जियो की ओर से 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान फ्री दिया जा रहा है। हालांकि, ये ऑफर सिर्फ उन JioBharat 4G Phone यूजर्स के लिए है जिन्होंने 1 अप्रैल, 2024 को या उसके बाद फोन को खरीद कर यूज किया है। साथ ही जियो की नई सिम खरीदी है या अपने मौजूदा सिम को फोन में इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Jio दे रहा है सस्ते में एक्स्ट्रा डेटा, कॉलिंग समेत और भी बहुत कुछ
कैसे मिलेगा जियो का 2 महीने का प्लान फ्री?
अगर आप भी 234 रुपये का रिचार्ज कर 2 महीने का प्लान फ्री चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो स्टोर से जियोभारत फोन को खरीदना होगा। साथ ही उसमें जियो की सिम का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में 234 रुपये का रिचार्ज करके आपको 2 महीने के लिए प्लान के फायदे फ्री में मिल सकेंगे। बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 1 अप्रैल के बाद खरीदे गए जियोभारत फोन यूजर्स के लिए है जिसे सिर्फ एक बार ही अपनाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Airtel vs Jio vs Vi: 719 रुपये का रिचार्ज प्लान किसका बेस्ट?
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
18 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines