Reliance Jio New Recharge Plans: Jio ने हाल ही में JioCinema प्रीमियम के लिए एक खास प्लान पेश किया था जिसकी कीमत सिर्फ 29 रुपये प्रति माह है, जो 4K रिजाल्यूशन वाले इंटरनेशनल शो और फिल्मों को देखने की सुविधा दे रहा है। वहीं, अगर आप Jio यूजर हैं, तो आपको इस प्लान के लिए मेम्बरशिप लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी चुनिंदा रिचार्ज प्लान पर फ्री में JioCinema प्रीमियम ऑफर कर रही है।
Jio इस वक्त चार एंटरटेनमेंट प्लान्स पेश कर रहा है, जिसमें JioTV प्रीमियम के साथ साथ कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का भी एक्सेस मिल रहा है। इन प्लान्स के साथ रिचार्ज करने पर, Jio एक कूपन ऑफर करेगा, जिससे आप फ्री प्रीमियम मेम्बरशिप का मजा ले सकते हैं।
चार सस्ता OTT सब्सक्रिप्शन वाला प्लान
148 रुपये का प्लान
सबसे सस्ते प्लान की कीमत 148 रुपये है, जो 28 दिनों के लिए वैलिडिटी के साथ आता है, जो 10GB 4G डाटा और JioCinema प्रीमियम, Sony LIV, Zee5, Sun NXT, डिस्कवरी + समेत 12 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। .यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो शार्ट टर्म में एक्स्ट्रा डाटा के साथ ओटीटी ऐप्स का मजा लेना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
389 रुपये का प्लान
इसी तरह, Jio एक और प्लान पेश कर रहा है जो 389 रुपये का है। इसमें कॉलिंग और डाटा दोनों बेनिफिट्स के साथ JioCinema प्रीमियम सहित 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन और हर दिन 2GB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा, प्लान में 6 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है और यह प्लान 5जी नेटवर्क पर अनलिमिटेड डाटा ऑफर कर रहा है।
1,198 रुपये का प्लान
तीसरे प्लान की बात करें तो इसका प्राइस 1,198 रुपये है और इसकी वैलिडिटी 84 दिन है। पहले दो प्लान्स में मिलने वाले 12 ओटीटी सब्सक्रिप्शन के अलावा, ये प्लान प्राइम वीडियो मोबाइल सब्सक्रिप्शन और डिजनी + हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। साथ ही प्लान में हर दिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड 5जी और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
4,498 रुपये का प्लान
लिस्ट के आखिरी प्लान की बात करें तो इसका प्राइस 4,498 रुपये है जो एक एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसमें आपको 365 दिनों के लिए असीमित 5G और 2GB डाटा के साथ 14 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा यूजर्स इस प्लान के साथ एक्स्ट्रा 78 जीबी 4जी डाटा का मजा भी ले सकते हैं। एक बार रिचार्ज कराने पर यूजर्स पूरे साल तक इन सभी फायदों का आनंद ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
20 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
21 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
23 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines