JioMart WhatsApp Service: देश की प्रसिद्ध कंपनी रिलायंस जियो ना सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर में प्रसिद्ध है बल्कि धीरे-धीरे स्मार्टफोन सेक्टर और ग्रोसरी में भी अपने पैर पसार रही है। AGM 2022 में कंपनी ने कई चीजों को लेकर ऐलान किया है। इस दौरान अपने Jio 5G सर्विस, जियो 5जी फोन समेत जियो मार्ट के व्हाट्सएप्प पर आने का ऐलान किया है।
अभी पढ़ें – 8GB वर्चुअल रैम वाला Vivo Y35 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और ऑफर्स
तीनों ही ऐलान यूजर्स के लिए एक फायदेमंद सौदा हो सकता है। जियो मार्ट से घर बैठे शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए ये एक काम की खबर हो सकती है। ग्राहक अब WhatsApp पर पहले एंड-टू-एंड शॉपिंग एक्सपीरिएंस कर सकते हैं। अपने WhatsApp से सीधा JioMart के ग्रोसरी कैटलॉग को देख सकेंगे और वहां से ऑर्डर भी कर सकेंगे।
JioMart WhatsApp Order
जियो के इस सर्विस के आने से यूजर्स आसानी से अपने व्हाट्सऐप्प अकाउंट से सीधा जियोमार्ट पर जा सकेंगे। यहीं पर उन्होंने ग्रोसरी कैटलॉग शो होगा जहां से वो आइटम्स को कार्ट में ऐड कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर WhatsApp Payment से खरीदारी के लिए पेमेंट भी कर सकते हैं। सभी काम आसानी से व्हाट्सएप्प चैट के जरिए हो सकेंगा। आइए आपको व्हाट्सएप्प पर जियो मार्ट से ऑर्डर करने का प्रोसेस बताते हैं।
अभी पढ़ें – Smartphone Tips and Tricks: कहीं आपका फोन भी तो नहीं हो गया हैक? ऐसे लगाएं पता
WhatsApp JioMart Order Process
- सबसे पहले अपने फोन में जियो मार्ट का व्हाट्सऐप नंबर (+917977079770) एड करें।
- अब जियो मार्ट के इस नंबर पर ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजें।
- इसके बाद आपके पास रिप्लाई में कई ऑप्शन्स आएंगे।
- इनमें से आप किसी भी एक कैटेगरी को सिलेक्ट कर सकते हैं।
- इसके बाद कार्ट में ग्रॉसरी आइटम्स को भी एड कर सकते हैं।
- साथ ही पेमेंट प्रोसेस भी आप व्हाट्सऐप पर कर सकते हैं।
मेटा के साथ की कंपनी ने पार्टनशिप
जियो मार्ट ने फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के साथ पार्टनरशिप कर ली है। इस अवसर पर मेटा के फाउंडर और सीईओ Mark Zuckerberg ने कहा कि वो भारत में JioMart के साथ साझेदारी करने के बाद प्रोडक्ट पेश करने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक है। साथ ही कहा कि यूजर्स के लिए पहला एंड-टू-एंड शॉपिंग एक्सपीरिएंस व्हाट्सऐप्प पर होगा। ग्राहक JioMart के ग्रोसरी आइटम्स को डायरेक्ट व्हाट्सऐप्प चैट से खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines