JioTag Go: रिलायंस के इस छोटू डिवाइस से नहीं खोएगा सामान, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Reliance Jio Launches JioTag Go: अगर आप भी अपने सामान को कहीं रख कर भूल जाते हैं तो रिलायंस जियो आपके लिए कमाल का डिवाइस लाया है। चलिए इसके बारे में जानें…

Reliance Jio Launches JioTag Go
विज्ञापन

Reliance Jio Launches JioTag Go: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपनी चाबियां, वॉलेट या बैग ढूढ़ने में घंटों बिता देते हैं? तो आपकी राहत के लिए रिलायंस जियो ने JioTag Go लॉन्च किया है जिसने आपकी इस समस्या का समाधान कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह Google के Find My Device Network पर बेस्ड भारत का पहला ट्रैकिंग डिवाइस है। यह आसान ट्रैकर आपके सामान पर नजर रखने में मदद कर सकता है और खोए हुए सामान को ढूंढ़ना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देता है।

JioTag Go को आप अपने सामान के लिए एक छोटे, स्मार्ट असिस्टेंट की तरह यूज कर सकते हैं। यह एक सिक्के के साइज का ट्रैकर है जिसे आप अपने रोजमर्रा के सामान-चाबियां, बैग, वॉलेट, यहां तक कि अपने सामान से भी जोड़ सकते हैं। Play Store से फ्री Google Find My Device ऐप से कनेक्ट होने के बाद, यह आपके सामान के स्थान को ट्रैक करता है और आपके फोन पर रियल-टाइम अपडेट भेजता है।

Advertisment

कैसे करता है काम?

दरअसल इसका जादू ब्लूटूथ और Google Find My Device नेटवर्क में छिपा हुआ है। अगर आपका सामान खो जाता है, तो JioTag Go आस-पास के Android डिवाइस को पिंग करता है, जिससे आप ब्लूटूथ रेंज से बाहर होने पर भी उसे ट्रैक कर सकते हैं। बस ऐप ओपन करें, मैप देखें और पता करें कि आपका सामान कहां है। यही नहीं अगर आपने अपना बटुआ किसी कैफे में या बैग एयरपोर्ट पर खो दिया है तो JioTag Go उसका लोकेशन आपको दे सकता है।

JioTag Go: कहां से खरीदें ये डिवाइस?

अगर आप लेटेस्ट JioTag Go खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इसे Amazon, JioMart पर ऑनलाइन और Reliance Digital और My Jio Stores पर सिर्फ 1499 रुपये में ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं। इससे पहले, Reliance ने JioTag Air लॉन्च किया था जो Apple डिवाइस के साथ काम करता है। हालांकि, लेटेस्ट JioTag Go Android यूजर्स के लिए है क्योंकि यह गूगल के Find My Device Network पर बेस्ड है।

विज्ञापन

JioTag Go का कैसे करें इस्तेमाल?

  • JioTag Go के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे किसी भी Android डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं।
  • इसके लिए बस आपको Google Play Store से Google Find My Device ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद अपने JioTag Go को Find My Device ऐप से जोड़ें।
  • एक बार जब आप इसे कनेक्ट कर देते हैं, तो आप अपनी जरूरी चीजों पर नजर रख सकते हैं।
  • अगर आइटम ब्लूटूथ रेंज में है, तो आपको ऐप में “प्ले साउंड” पर टैप करना होगा
  • JioTag Go आपको इसे ढूंढ़ने में मदद करने के लिए 120db तक बीप करना शुरू कर देगा।
  • अगर JioTag Go से जुड़ा आइटम ब्लूटूथ रेंज से बाहर है, तो आप ऐप में लोकेशन चेक कर सकते हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ