Reliance Jio Cheapest Postpaid Plan: जियो के पोस्टपेड यूजर्स के लिए खुशखबरी है। जियो अपने यूजर्स को दमदार प्लान ऑफर करता रहा है, जिसमें से आप अपनी जेब के अनुसार प्लान चुनकर एक साथ कई फायदे उठा सकते हैं। इन्हीं प्लान में से एक है जियो का 399 रुपये वाला प्लान, जिसमें कॉलिंग, मैसेज के साथ अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
कुल 75 GB डाटा मिलेगा
बता दें कि यह कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें नॉर्मल बेनिफिट्स तो मिलेंगे ही, एंटरटेनमेंट का भी बहुत अच्छा प्लान है। अगर आप 399 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो एक महीने की वैलिडिटी मिलेगी। हर रोज दोस्तों को करने के लिए करीब 100 SMS मिलेंगे। कुल 75 GB डाटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। अगर आप एक महीने में डाटा खत्म कर देते हैं तो 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से डाटा मिलेगा।
2 सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेंगे
399 रुपये के पोस्टपेड रिचार्ज में देशभर में कहीं भी अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अलग से चार्ज नहीं देने पड़ेंगे। सबसे खास ऑफर OTT सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान को रिचार्ज कराने पर नेटफ्लिक्स मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अमेजन प्राइम वीडियो का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा, जिसका आप भरपूर फायदा उठा सकते हैं। छुट्टी के दिन परिवार के साथ बैठकर मूवी या वेब सीरीज देखने का अच्छा मौका है।
Jio ने लॉन्च किये 6 नए प्रीपेड प्लान
ICC World Cup 2023 चल रहा है। इसको देखते हुए जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 6 नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। पहला और बेसिक प्लान 328 रुपये का है। दूसरा प्लान 388 रुपये का है। तीसरा प्लान 758 रुपये का है। चौथा प्लान 808 रुपये का है, जबकि पांचवां प्लान 598 रुपये का है। आखिरी और छठवां प्लान 3178 रुपये का है।
एयरटेल ने भी प्लान्स की घोषणा की
क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, सारे प्रीपेड ग्राहकों के लिये एयरटेल ने एक खास डाटा पैक लॉन्च किया है, ताकि मैचों की स्ट्रीमिंग करते वक्त ग्राहक कनेक्टेड रहें और उनका डाटा खत्म न हो। एयरटेल ग्राहकों को अब 99 रुपये में 2 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। वहीं 49 रुपये में 1 दिन के लिए 6जीबी डाटा मिलेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
21 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
23 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines