JioCloud laptop: रिलायंस जियो एक और एंट्री-लेवल लैपटॉप लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। कंपनी इन दिनों क्लाउड लैपटॉप पर काम कर रही है। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Reliance Jio जल्द ही क्लाउड पीसी लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। बता दें कि वर्ष 2023 के लिए ये कंपनी का दूसरा लैपटॉप लॉन्च हो सकता है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी ने वर्ष 2022 में अपने पहले डिवाइस, JioBook के साथ लैपटॉप मार्केट में एंट्री ली थी, जिसकी कीमत लगभग 16,000 रुपये है।
वीडियो से भी समझिए Cloud PC के बारे में
Jio Book का 2022 मॉडल एक 4G लैपटॉप है जो एम्बेडेड सिम के साथ आता है, इसमें 1366×768 पिक्सल के साथ 11.6 इंच का एचडी डिस्प्ले है और यह क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इस साल जुलाई में रिलायंस जियो ने JioBook का 2023 मॉडल लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 16,499 रुपये थी। JioBook के 2023 मॉडल में 11.6 इंच का एंटी-ग्लेयर HD डिस्प्ले है और यह 2.0 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। वहीं अब कंपनी जल्द ही मार्केट में और भी सस्ते लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो कुछ महीनों में भारतीय बाजार में लैपटॉप लाने के लिए एचपी, एसर, लेनोवो आदि हार्डवेयर निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है।
JioCloud लैपटॉप
क्लाउड पीसी लैपटॉप की कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है। लैपटॉप की कीमत उसके हार्डवेयर जैसे मेमोरी, प्रोसेसिंग पावर, चिपसेट आदि पर निर्भर करेगी। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, क्लाउड पीसी के लिए एचपी क्रोमबुक की टेस्टिंग कर रहा है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ChromeBook ऐसे लैपटॉप हैं जो Google के ChromeOS पर चलते हैं। Chrome OS Google का एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसमें क्लाउड स्टोरेज मिलती है।
मंथली सब्सक्रिप्शन पर मिल सकता है Cloud PC
कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Jio क्लाउड पीसी के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन लाने का प्लान बना रहा है। ये उन लोगों के लिए जो एक नया डिवाइस नहीं खरीदना चाहते हैं। खास बात यह है कि कंप्यूटिंग फैसिलिटी तक पहुंचने के लिए क्लाउड पीसी सॉफ्टवेयर को किसी भी डेस्कटॉप या यहां तक कि स्मार्ट टीवी पर भी इंस्टॉल किया जा सकता है। कंपनी इस मंथली सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री में कुछ जियो सर्विस भी दे सकती है।
वीडियो से जानें Chrome OS क्या है।
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
4 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines