Reliance Jio Diwali Dhamaka Offer: दिवाली आने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, ऐसे में भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम नेटवर्क ऑपरेटरों में से एक रिलायंस जियो ने दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है। जी हां एक बार फिर मुकेश अंबानी ने करोड़ों Jio यूजर्स को दिवाली का खास गिफ्ट दिया है। फेस्टिव ऑफर के तहत, जियो, एजियो, ईजमाईट्रिप और स्विगी के ग्राहकों को 3,350 रुपये के फ्री वाउचर और डिस्काउंट कूपन दे रहा है। दिवाली धमाका ऑफर का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को 899 रुपये के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करना होगा, जिसमें अनलिमिटेड 5G और हर दिन 2GB 4G डेटा के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है।
जियो ऐप्स का एक्सेस
बता दें कि यह ऑफर 3,599 रुपये के सालाना प्लान पर भी लागू है, जिसमें अनलिमिटेड 5G और हर दिन 2.5GB 4G मोबाइल डेटा मिलता है। ज्यादातर प्रीपेड प्लान की तरह, आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है और दोनों प्रीपेड प्लान के साथ जियो के ऐप्स का एक्सेस मिलता है जिसमें जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : JioHotstar का डोमेन दिल्ली के ऐप डेवलपर ने खरीदा, रिलायंस को ‘Letter’ लिख अब रखी ऐसी डिमांड
क्या-क्या मिल रहे हैं बेनिफिट्स…
जियो की वेबसाइट के मुताबिक 899 रुपये और 3,599 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ, जियो एजियो से 999 रुपये के ऑर्डर पर 200 रुपये की छूट, ईजमाईट्रिप वेबसाइट से फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 3,000 रुपये तक की छूट और स्विगी से 300 रुपये के ऑर्डर पर 150 रुपये की छूट दे रहा है। दिवाली से पहले ये ऑफर काफी खास है जो रिचार्ज के साथ आपको डबल फायदा दे रहा है।
कैसे क्लेम करें फ्री कूपन?
रिलायंस जियो का कहना है कि इन कूपन को आप MyJio ऐप से क्लेम कर सकते हैं और “ऑफर” सेक्शन के अंदर “My winnings” ऑप्शन पर जाकर क्लेम कर सकते हैं। आपको बस कूपन कोड को कॉपी करना है और वेबसाइट पर इसका इस्तेमाल करना है। बता दें कि आप इस ऑफर का लाभ 5 नवंबर तक ले सकते हैं, इसलिए बताई गई तारीख से पहले अपने सिम कार्ड को रिचार्ज कर लें नहीं तो आपको ये ऑफर नहीं मिलेगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
16 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
17 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
19 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
21 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines