Reliance Jio Recharge Plans: दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने कई रिचार्ज प्लान पेश किए हैं जिनमें से एक 98 दिनों की वैधता वाला प्लान भी है जिसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जबकि, 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को कई यूजर्स के बीच अपनाया जाता है। देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी जियो के प्लानों में से कौन सा रिचार्ज आपके बजट के हिसाब से सही है और किस तरह का प्लान सस्ता और अच्छे बेनिफिट वाला रहेगा? आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Jio 84 Days vs 98 Days Validity Plans
84 और 98 दिनों के वैधता वाले रिचार्ज प्लान में दोनों ही ग्राहकों की पॉकेट के हिसाब से बेस्ट हो सकते हैं। बस फर्क ये है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा प्लान सही है। अगर करीब 100 दिनों की वैधता का प्लान चाहिए तो 98 दिनों वाला प्लान अपना सकते हैं। वहीं, अगर करीब 3 महीने की वैधता वाला प्लान चाहिए तो आप 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपना सकते हैं।
Jio 84 Days Validity Plan
जियो का 84 दिनों वाला लेटेस्ट रिचार्ज प्लान 1,029 रुपये का है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान के साथ हर दिन 2GB डेटा यानी कुल 168GB डेटा का बेनिफिट दिया जाता है। हर दिन की डेटा लिमिट खत्म होने पर 64Kbps की स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप हर दिन 1.5 जीबी डेटा वाला प्लान अपनाते हैं तो इसके लिए आपको 889 रुपये खर्च करने होंगे।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio लाया BSNL से सस्ता रिचार्ज प्लान! कम में मिल रहा है ज्यादा फायदा
Jio 98 Days Validity Plan Price, Benefits & Details
जियो का 98 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 999 रुपये का आता है। इसके साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS फ्री और डेटा जैसे बेनिफिट्स का लाभ मिलता है। रिचार्ज कर आप 98 दिनों तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा उठा सकते हैं।
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। इसके तहत यूजर्स कुल 196GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। रोजाना 2GB डेटा का बेनिफिट देने वाला ये प्लान 5G नेटवर्क की कनेक्टिविटी के साथ है। इसके अलावा जियो टीवी, जियो क्लाउड और अन्य जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ है।
ये भी पढ़ें- Vi Diwali Offer: ये है मुफ्त Netflix वाला सस्ता रिचार्ज प्लान!
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines